विज्ञापन
This Article is From May 07, 2022

नोएडा : जिगोलो बनाने का विज्ञापन देकर लाखों रुपये ठग लिए, दो आरोपी गिरफ्तार

आरोपी सोशल मीडिया पर एनसीआर में रहने वाले युवकों को पुरुष वेश्या बनाने का विज्ञापन देते थे और इसके बाद जब लोग फोन करते तो उनसे पंजीकरण, टीडीएस, जीएसटी तथा अन्य शुल्क के नाम पर हजारों रुपये ठग लेते थे

नोएडा : जिगोलो बनाने का विज्ञापन देकर लाखों रुपये ठग लिए, दो आरोपी गिरफ्तार
प्रतीकात्मक फोटो.
नोएडा:

पुरुष वेश्या (Gigolo) बनाने का विज्ञापन देकर युवकों को ठगने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि थाना बिसरख पुलिस तथा साइबर शाखा ने एक संयुक्त अभियान के तहत शनिवार को गाजियाबाद निवासी राहुल सिरोही तथा फरीदाबाद निवासी संजय कुमार मंडल को गिरफ्तार कर लिया. उन्होंने कहा कि इन लोगों के पास से पुलिस ने तीन मोबाइल फोन, डेबिट कार्ड आदि बरामद किया है.

पुलिस प्रवक्ता पंकज कुमार ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने स्वीकार किया है कि वे सोशल मीडिया पर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में रहने वाले युवकों को पुरुष वेश्या (जिगोलो) बनाने का विज्ञापन देते थे और इसके बाद जब लोग फोन करते तो उनसे पंजीकरण, टीडीएस, जीएसटी तथा अन्य शुल्क के नाम पर हजारों रुपये ठग लेते थे.

प्रवक्ता ने कहा कि इस मामले में अमित कुमार नामक युवक ने मामला दर्ज कराया था. उन्होंने बताया कि आरोपियों ने दर्जनों लोगों को ठगने की बात स्वीकार की है और उन्होंने 26 लाख 40 हजार रुपये की ऑनलाइन धोखाधड़ी की है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gigolo, Male Prostitute, Noida
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com