झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय चाईबासा में हवाई अड्डे के पास एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवती के साथ लगभग दस लोगों द्वारा कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है.
पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि युवती द्वारा 9-10 अज्ञात लोगों के खिलाफ सामूहिक बलात्कार का मामला दर्ज कराया गया है. उन्होंने कहा कि युवती की चिकित्सिकीय जांच कराई गई जिसमें बलात्कार की पुष्टि होने के बाद अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
लोहे की रॉड के साथ गैंगरेप, महिला आयोग प्रमुख का दावा; पुलिस ने कहा-कहानी गढ़ी गई
पीड़िता झींकपानी की रहने वाली है और बेंगलुरु में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है तथा वर्तमान में वह चाईबासा शहर के कमरहातु में किराये का मकान लेकर रह रही थी जहां से वह ‘वर्क फ्रॉम होम' माध्यम से अपना काम कर रही थी.
पुलिस ने दर्ज मामले के आधार पर कहा कि बृहस्पतिवार की शाम युवती अपने एक दोस्त के साथ हवाई अड्डे की तरफ घूमने गई थी जहां वे स्कूटी खड़ी कर आपस में बात कर रहे थे कि तभी 9-10 अज्ञात युवक वहां आ धमके और युवक के साथ मारपीट कर उसका मोबाइल तथा नकदी छीन ली तथा युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया.
दिल्ली के वजीराबाद इलाके में 11 साल की बच्ची के साथ पड़ोस में रहने वाले रसोइया ने किया रेप
अधिकारियों ने कहा कि पीड़िता और उसका दोस्त घटना के बाद मुफस्सिल थाने पहुंचे और घटना की जानकारी दी.
पुलिस ने बताया कि कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है.
बिलकिस केस के दोषियों पर परोल के दौरान भी दर्ज हुए FIR
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं