विज्ञापन
This Article is From Oct 21, 2017

मुंबई : नाबालिग लड़की को बेहोश होने तक मारता रहा थप्पड़, लोग तमाशबीन बने रहे

यह युवक अपने दोस्तों के साथ बेहद ऊंची आवाज में बात कर रहा था, जिस पर लड़की ने आपत्ति जताई थी.

मुंबई : नाबालिग लड़की को बेहोश होने तक मारता रहा थप्पड़, लोग तमाशबीन बने रहे
पीड़ित लड़की ने बताया कि आरोपी ने उस पर पहले पत्थर फेंके और फिर उसकी बुरी तरह से पिटाई की
  • ऊंची आवाज में बात कर रहे युवक को लड़की ने टोका था
  • इससे युवक भड़क गया और लड़की पर हमला बोल दिया
  • आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जमानत पर छूटा
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मुंबई: मुंबई के नेहरू नगर इलाके में एक युवक ने एक नाबालिग लड़की को ताबड़तोड़ कई थप्पड़ जड़ दिए. यह युवक अपने दोस्तों के साथ बेहद ऊंची आवाज में बात कर रहा था, जिस पर लड़की ने आपत्ति जताई थी. यह घटना मंगलवार की है. सीसीटीवी फुटेज में साफ नजर आया कि युवक ने लड़की को इतनी जोर से थप्पड़ मारे कि वह बेहोश होकर गिर गई. पुलिस के मुताबिक लड़की अपनी सहेलियों के साथ सिलाई क्लास जा रही थी. उसने देखा कि उसके पड़ोस में रहने वाला इमरान शाहिद शेख अपने साथियों के साथ जोर-जोर से बातें कर रहा था. उसने इमरान से कहा कि वह धीरे बातचीत करे, लेकिन इससे वह भड़क गया और उसे थप्पड़ मारने लगा. इस दौरान कोई भी आदमी उसकी मदद के लिए आगे नहीं आया.

यह भी पढ़ें : यौन उत्पीड़न का विरोध करने पर 9वीं की छात्रा को रॉड से पीटा

पीड़ित लड़की की सहेलियों ने उसके माता-पिता को घटना की जानकारी दी. लड़की को पास के एक अस्पताल में ले जाया गया. बाद में उसे घाटकोपर के राजवाड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया. बाद में लड़की के घरवालों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस में दर्ज शिकायत में लड़की ने कहा है कि आरोपी ने पहले उस पर पत्थर फेंके. इसके बाद जब उसने मदद के लिए आवाज लगाई तो उसने उस पर हमला कर दिया.

VIDEO : महिला पुलिसकर्मियों ने लड़की को बेरहमी से पीटा
इमरान को उसी दिन गिरफ्तार कर लिया गया, लेकिन अगले दिन जमानत पर उसे रिहा कर दिया गया.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com