विज्ञापन
This Article is From Nov 01, 2017

चोरी के आरोप में नाबालिग को सरकारी बैंक के कर्मचारियों ने बेरहमी से पीटा, पुलिस बनी रही मूकदर्शक

हैरानी वाली बात यह है कि इस घटना के दौरान पुलिस भी वहां पर मौजूद थी लेकिन उसन किसी को भी कानून को हाथ में लेने से नहीं रोका.

चोरी के आरोप में नाबालिग को सरकारी बैंक के कर्मचारियों ने बेरहमी से पीटा, पुलिस बनी रही मूकदर्शक
पुलिस अधिकारी सिर्फ जांच का आश्वासन दे रहे हैं
  • भिंड के स्टेट बैंक की घटना
  • बच्चे पर हुआ था चोरी का शक
  • पीड़ित रोता- गिड़गिड़ाता रहा
भोपाल: मध्य प्रदेश  के भिंड में चोरी के आरोप में 14 साल के लड़के की बेरहमी से पिटाई गई है. हैरानी वाली बात यह है कि इस घटना के दौरान पुलिस भी वहां पर मौजूद थी लेकिन उसन किसी को भी कानून को हाथ में लेने से नहीं रोका. पीड़ित लड़का लगातार इस बात की दुहाई देता रहा कि उसने चोरी नहीं है कि लेकिन बैंककर्मी से उसे लगातार पीटते रहे. 

सरकारी अस्पताल में मरीज के पैर कुतर गया चूहा, नर्स सस्पेंड और सफाईकर्मी बर्खास्त

यह सभी कर्मचारी सरकारी बैंक के हैं. मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना सोमवार की है. जब एक शख्स ने आरोप लगाया कि उसके बैग में ब्लेड का चीरा लगाया गया है लेकिन उनका पैसा सही सलामत था. इसके बाद वह 7 लाख रुपया जमा करके चले गये. तभी बैंककर्मियों को यह लड़का वहीं घूमते हुए मिल गया. इसके ऊपर बैंककर्मियों को शक हो गया और उसे पकड़कर सीढ़ियों से पहले घसीटा फिर लात-घूंसों से पिटाई कर डाली. 

वीडियो : बैंककर्मियों ने बच्चे को पीटा
पीड़ित लड़के का कहना था कि उसने बैग में चीरा नहीं मारा है लेकिन उसके बाद भी उसकी पिटाई नहीं रोकी गई. सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिस के एक कांस्टेबल ने भी उनको रोकने की कोशिश नहीं की. फिलहाल घटना के मीडिया में सामने आने के बाद पुलिस अधिकारी जांच की बात कह रहे हैं लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है. 
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Madhya Pradeh News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com