विज्ञापन
This Article is From Oct 24, 2017

हैवान बने बाप ने चलती ट्रेन से फेंकी तीन मासूम बेटियां, एक की मौत

बिहार के एक शख्स ने सीतापुर के नजदीक चलती ट्रेन से अपनी तीन मासूम बेटियोंं को फेंक दिया. इनमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई.

हैवान बने बाप ने चलती ट्रेन से फेंकी तीन मासूम बेटियां, एक की मौत
घायल बच्चियों ने बताया कि उनके पिता ने उन्हेंं ट्रेन से फेंक दिया था
  • बिहार की रहने वाली हैं मासूम पीड़ित बच्चियां
  • मां-बाप के साथ ट्रेन में बिहार जा रही थीं तीन मासूम बहनें
  • सीतापुर में बाप ने एक-एक करके तीनों बच्चियों को ट्रेन से फेंका
सीतापुर: हम भले ही बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के कसीदे पढ़ते रहें, लेकिन बेटियों को बोझ समझने की मानसिकता और मासूम बच्चियों की हत्या करना जैसे क्रूर अपराध समाज में खुलेआम देखे जा सकते हैं. एक ऐसा ही दिल दहला देने वाला वाकया सीतापुर में देखने को मिला. यहां से गुजरती एक ट्रेन से एक बाप ने अपनी तीन बेटियों को फेंक दिया. इस घटना का पता तब चला जब एक छह साल की बच्ची का शव मानपुर इलाके में रेलवे ट्रैक किनारे पड़ा मिला. जबकि, दो अन्य बच्चियां रामकोट इलाके में गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ी मिलीं. घायल बच्चियों को स्थानीय लोगों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है. पुलिस ने घायल बच्चियों से घटना की जानकारी हासिल कर उनके परिजनों की तलाश में जुट गई है. 

पढ़ें: गुड़गांव में दो मासूम बहनों की कार में दम घुटने से मौत

अमृतसर से सहरसा (बिहार) जा रही जनसेवा एक्सप्रेस मंगलवार सुबह तीन से चार बजे के बीच सीतापुर के रामकोट इलाके से गुजर रही थी. इसी दौरान आठ साल की बच्ची को भवानीपुर व पांच साल की बच्ची को गौरा गांव के करीब चलती ट्रेन से फेंक दिया गया. सुबह करीब 8 बजे दोनों बच्चियों को घायल हालत में पड़ा देख ग्रामीणों ने उन्हें हॉस्पिटल पहुंचाया और पुलिस को इसकी सूचना दी. पुलिस की पूछताछ में आठ साल की लड़की ने अपना नाम अल्बतुन खातून व पांच साल की बहन का नाम सलीना खातून बताया. 

पढ़ें: जयपुर के एक मकान से 5 से 14 साल की 29 बच्चियां बचाईं

अल्बतुन ने पुलिस को बताया कि वह मोतिहारी, बिहार की रहने वाली है. वह और उसकी दो बहनें पिता इद्दू और मां अबलीना खातून के साथ ट्रेन में सफर कर रही थीं. इसी दौरान सुबह अचानक पिता इद्दू ने उन्हें एक-एक कर चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया. वहीं, शाम को मानपुर एरिया में रमईपुर हाल्ट के करीब एक छह साल की बच्ची का शव बरामद हुआ. अल्बतुन ने शव की शिनाख्त अपनी बहन मुन्नी के रूप में की. सीओ सिटी योगेंद्र सिंह ने बताया कि बच्चियों को फेंकने वाले पिता इद्दू की तलाश के लिये बिहार पुलिस से संपर्क किया गया है. 
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Man Thrown Daughters
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com