विज्ञापन
This Article is From Feb 22, 2019

शादी से इनकार किया तो युवक ने स्कूल के क्लास रूम में घुसकर कर दी टीचर की हत्या

चेन्नई से लगभग 200 किलोमीटर दूर कुड्डालोर में शादी से इनकार करने पर एक युवक ने निजी स्कूल के क्लास रूम में घुसकर टीचर की हत्या कर दी.

शादी से इनकार किया तो युवक ने स्कूल के क्लास रूम में घुसकर कर दी टीचर की हत्या
एस राम्या पांचवीं कक्षा के विद्यार्थियों को गणित पढ़ाती थी.
तमिलनाडु:

तमिलनाडु (Tamil Nadu) के कुड्डालोर जिले से एक निजी स्कूल में टीचर की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. चेन्नई से लगभग 200 किलोमीटर दूर कुड्डालोर में कथिततौर पर शादी से इनकार करने पर एक युवक ने निजी स्कूल के क्लास रूम में घुसकर टीचर की हत्या कर दी. मामला गायत्री मैट्रिकुलेशन स्कूल का है, जहां एस राम्या पांचवीं कक्षा के छात्रों को गणित पढ़ाती थी. युवक ने इस वारदात को उस समय अंजाम दिया जब वह क्लास रूम में अकेले थी. 

यह भी पढ़ें : शादी से किया इनकार तो छात्रा पर तेजाब फेंकने की धमकी

एक अधिकारी ने बताया कि वह (एस राम्या) स्कूल जल्दी पहुंच जाती थी, क्योंकि उसका घर पास में ही था. उन्होंने कहा कि दोनों के बीच पहले कुछ कहासुनी हुई थी, जिसके बाद आरोपी ने राम्या की हत्या कर दी. पुलिस को शक है कि हमले के पीछे शादी के प्रस्ताव को ठुकराने की वजह हो सकती है.

यह भी पढ़ें: बदायूं : शादी से इनकार करने पर युवक ने कथित तौर पर युवती को गोली मारी, बहन को घायल कर दिया

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने NDTV को बताया कि, 'आरोपी राजशेखर एस राम्या को कॉलेज के दिनों से जानता था. कुछ समय पहले उसने राम्या के पिता से शादी के लिए उसका हाथ मांगा था, लेकिन उन्होंने इससे इनकार कर दिया था. उन्होंने आशंका जताई की हत्या के पीछे यही वजह हो सकती है. पुलिस अधिकारी ने यह भी बताया कि राजशेखर ने अपनी बहन को मैसेज किया था कि वह आत्महत्या कर लेगा. शिक्षिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.

VIDEO: बेंगलुरु में लड़की ने शादी से इनकार करने वाले प्रेमी पर तेजाब फेंका​

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com