विज्ञापन
This Article is From Feb 29, 2020

प्रेम प्रस्ताव खारिज करने पर नाबालिग लड़की का किया रेप, फिर लगा दी आग 

बताया जा रहा है कि आरोपी शुक्रवार रात में पीड़िता के घर पहुंचा और उसे जबरदस्ती बाहर झाड़ियों में ले गया जहां बलात्कार करने के बाद आग लगा दी. 

प्रेम प्रस्ताव खारिज करने पर नाबालिग लड़की का किया रेप, फिर लगा दी आग 
नाबालिग लड़की से बलात्कार के बाद जलाया (प्रतीकात्मक तस्वीर)
  • नाबालिग लड़की से बलात्कार के बाद जलाया
  • आरोपी को लड़की को परेशान करने से कई बार किया था मना
  • आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया जारी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
हैदराबाद:

तेलंगाना के सूर्यापेट जिले में प्रेम प्रस्ताव देकर बार-बार परेशान करने पर आपत्ति जताने पर एक युवक ने 17 साल की किशोरी से कथित तौर पर बलात्कार करने के बाद उसे आग लगाकर जला दिया. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. लड़की 50 प्रतिशत तक जल चुकी है और वारंगल के सरकारी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है. बताया जा रहा है कि उसकी हालत स्थिर है. लोगों ने 21 वर्षीय आरोपी को लड़की को परेशान करने से कई बार मना किया था.

शादी समारोह के दौरान 3 साल की मासूम से दुष्कर्म, पुलिस ने दर्ज की FIR

बताया जा रहा है कि आरोपी शुक्रवार रात में पीड़िता के घर पहुंचा और उसे जबरदस्ती बाहर झाड़ियों में ले गया जहां बलात्कार करने के बाद आग लगा दी. 

रेप मामला: पीड़िता का केस को दिल्ली ट्रांसफर करने की मांग, चिन्मयानंद से बताया खतरा

पुलिस ने बताया कि घटना के समय लड़की घर पर अकेली थी. पड़ोसियों ने पुलिस को सूचित किया. लड़की के पिता की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता के हत्या का प्रयास, बलात्कार और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम(पॉक्सो) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है.

वीडियो: Nirbhaya Case: दिल्ली की अदालत ने दोषियों का नया डेथ वारंट किया जारी

    

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com