विज्ञापन
This Article is From Mar 10, 2018

हत्या का मुकदमा वापस लेने के लिए पीड़ित परिवार पर दबाव डालने पर मुकदमा, आरोपी फरार

पिछले साल 13 दिसंबर को शामली जिले के श्याम गढ़ी स्थित स्कूल से वापस लौटने के दौरान सोनी कश्यप(18) की एक युवक ने तेजधार हथियार से वार कर हत्या कर दी थी.

हत्या का मुकदमा वापस लेने के लिए पीड़ित परिवार पर दबाव डालने पर मुकदमा, आरोपी फरार
प्रतीकात्मक फोटो
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के शामली जिले में 12 वीं कक्षा की छात्रा की हत्या का मुकदमा वापस लेने के लिए पीड़ित परिवार पर दबाव डालने के संबंध में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पिछले साल 13 दिसंबर को शामली जिले के श्याम गढ़ी स्थित स्कूल से वापस लौटने के दौरान सोनी कश्यप(18) की एक युवक ने तेजधार हथियार से वार कर हत्या कर दी थी. इस संबंध में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

अब उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में अंबेडकर की मूर्ति तोड़ी गई, मौके पर पुलिस मौजूद

कश्यप के परिजन के अनुसार, आरोपियों में से एक के रिश्तेदार श्याम गुर्जर ने हत्या के संबंध में कांडला थाने में दर्ज मुकदमा वापस लेने को कहा. उन्होंने ऐसा नहीं करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की भी धमकी दी. 
वीडियो : योगी का सपा-बसपा पर निशाना

थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने कहा, ‘‘ परिवार को धमकी देने के संबंध में श्याम गुर्जर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.’’  चौधरी ने बताया कि आरोपी फरार चल रहा है. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com