विज्ञापन
This Article is From Dec 10, 2023

महाराष्ट्र : मेडिकल छात्र ने किया सुसाइड, हॉस्टल में साथ रहने वाले तीन साथियों पर रैगिंग का आरोप

अधिकारी ने बताया कि आयुर्विज्ञान तथा शल्य-चिकित्सा स्नातक (एमबीबीएस) प्रथम वर्ष के छात्र हर्षल महाले ने एक दिसंबर की शाम करीब सात बजे छात्रावास में अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली.

महाराष्ट्र : मेडिकल छात्र ने किया सुसाइड, हॉस्टल में साथ रहने वाले तीन साथियों पर रैगिंग का आरोप
पुलिस घटना की जांच कर रही है और अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है.
रायगढ़:

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के कर्जत शहर में एक निजी मेडिकल कॉलेज के छात्र ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली और दावा किया जा रहा है कि छात्रावास में उसके संग रहने वाले तीन साथियों ने उसे परेशान किया और रैगिंग की. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. कर्जत पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि मृतक के पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने तीनों छात्रों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना) और अन्य प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर लिया है.

उन्होंने बताया कि पुलिस घटना की जांच कर रही है और अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है.

अधिकारी ने बताया कि आयुर्विज्ञान तथा शल्य-चिकित्सा स्नातक (एमबीबीएस) प्रथम वर्ष के छात्र हर्षल महाले ने एक दिसंबर की शाम करीब सात बजे छात्रावास में अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली.

उन्होंने कहा कि दो दिन बाद माता-पिता ने कमरे से एक सुसाइड नोट तथा मोबाइल फोन बरामद किया और चार दिसंबर को शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंचे.

अधिकारी ने बताया कि महाले ने सुसाइड नोट में आरोप लगाया कि उसके संग रहने वाले तीन साथियों ने उसे मानसिक रूप से परेशान किया तथा प्रताड़ित किया और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

Helplines
Vandrevala Foundation for Mental Health9999666555 or help@vandrevalafoundation.com
TISS iCall022-25521111 (Monday-Saturday: 8 am to 10 pm)
(If you need support or know someone who does, please reach out to your nearest mental health specialist.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maharashtra, Maharashtra News, Medical Student Commits Suicide
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com