विज्ञापन
This Article is From Feb 12, 2018

मध्यप्रदेश : नकाबपोश बदमाशों ने दो छात्राओं पर एसिड फेंका, दोनों गंभीर

डिंडोरी जिले के गाडासरई क्षेत्र में हुई वारदात, ग्यारहवीं की परीक्षा देकर लौट रही थीं छात्राएं, आरोपियों की तलाश जारी

मध्यप्रदेश : नकाबपोश बदमाशों ने दो छात्राओं पर एसिड फेंका, दोनों गंभीर
प्रतीकात्मक फोटो.
डिंडोरी: दो बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने गत दिवस जिले के गाडासरई पुलिस थानाक्षेत्र में परीक्षा देकर लौट रहीं 11वीं कक्षा की दो छात्राओं पर एसिड फेंककर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया. घटना के बाद आरोपी फरार हो गए. पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

अनुविभागीय अधिकारी, पुलिस (एसडीओपी) भगत सिंह गोठरिया ने बताया कि गाडासरई थानाक्षेत्र में पिलखनी गांव की निवासी 17 वर्षीय शशि महेश नागेश तथा साक्षी  नारायण नागेश (17) जब शनिवार को दोपहर स्कूल में 11 वीं की परीक्षा देकर घर वापस जा रही थीं, तभी पीछे से दो बाइक सवारों ने अचानक उनके ऊपर एसिड फेंका और मौके से फरार हो गए. बदमाशों ने यह सब कुछ इतनी तेजी से किया कि दोनों लड़कियों को संभलने का अवसर ही नहीं मिल पाया.

VIDEO : शादी से इनकार करने पर प्रेमी पर फेंका तेजाब

उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी लगते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और पीड़ित लड़कियों को तुरंत जिला अस्पताल रैफर किया गया, जहां दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है.
(इनपुट भाषा से)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com