दिल्ली की एक महिला के साथ गाजियाबाद में कथित रेप और टॉर्चर की घटना में नया मोड़ आ गया है. पुलिस का दावा है कि संपत्ति विवाद में कुछ लोगों को फंसाने के लिए यह कहानी गढ़ी गई. पुलिस के अनुसार, इस मामले को प्रचारित करने के लिए महिला ने अपने कुछ सहयोगियों को धनराशि का भुगतान भी किया. यूपी पुलिस ने इस मामले में कल तीन लोगों को गिरफ्तार किया था. इन्होंने कथित तौर पर महिला की अपहरण और हमले की फर्जी मामले में मदद की.
दिल्ली महिला आयोग की प्रमुख स्वाति मालीवाल की ओर से पोस्ट किए गए वीडियो पोस्ट से इस मामले ने तूल पकड़ लिया था. उन्होंने आरोप लगाया था कि 36 वर्षीय महिला जूट के बैग में लिपटी हुई पाई गई, उसके हाथ और पैर बंधे हुए थे, और उसके अंदर अभी भी एक लोहे की छड़ है. उन्होंने यह भी कहा था कि अपहर्ताओं द्वारा दो दिन तक टॉर्चर किए जाने के बाद महिला जीवन के लिए संघर्ष कर रही है. स्वाति मालीवाल ने इस घटना की तुलना निर्भया मामले से की थी. 23 साल की पैरामैडिकल स्टूडेंट की चलती बस में गैंगरेप और टॉर्चर कि जाने के बाद मौत हो गई थी. पुलिस ने इस ब्यौरे की कभी भी पुष्टि नहीं थी हालांकि महिला की ओर से नामजद पांच में से चार लोगों को गिरफ्तार करते हुए उसने संपत्ति विवाद का हवाला दिया था.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
जीटीबी हॉस्पिटल के डॉक्टरों, जहां महिला को ले जाया गया था, ने भी इस बात से इनकार किया कि महिला को कोई अंदरूनी चोट आई थी. जैसा कि स्वाति मालीवाल ने दावा किया था. यूपी के क्षेत्रीय पुलिस प्रमुख प्रवीण कुमार ने गुरुवार को कहा था, "वह दो दिन तक अपने दो दोस्तों के साथ थी. इस अवधि के दौरान इस महिला ने आरोप लगाया था कि पांच लोगों ने अपहरण कर उसके साथ रेप किया. " फोन सिग्नल से खुलासा हुआ है कि उसके दो दोस्तों में से एक ने गाजियाबाद को दिल्ली से जोड़ने वाले आश्रम रोड के पास उसी जगह अपना फोन बंद कर दिया था, जहां वह मिली थी. कुमार ने दावा किया, "हमने उस कार को बरामद कर लिया है जिसमें वह अपने दोस्तों के साथ गई थी और दो दिन तक उनके साथ रही. "
महिला ने दावा किया था कि गाजियाबाद में एक बर्थडे पार्टी अटेंड करने के बाद जब वह दिल्ली के लिए बस का इंतजार कर रही थी तब बंदूकी नोक पर उसका अपहरण कर लिया गया. महिला ने कहा था कि उसके भाई ने उसे बस स्टेंड पर छोड़ा था जहां से पांच लोगों ने उसे जबरन कार में खींच लिया था और बाद में कैद करके उसके साथ रेप किया. पुलिस अधिकारी ने कहा, "यह शिकायत सभी पांच लोगों को रेप के मामले में फंसाने की एक साजिश थी." अधिकारी ने कहा, "इस बात के भी साक्ष्य मिले थे कि इन लोगों में से एक ने 'रेप मामले' को प्रचारित करने के लिए एक शख्स को पेटीएम के जरिये धनराशि का भुगतान किया." इस दोस्त के खिलाफ पहले से ही तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं. बुधवार को महिला के मिलने के बाद उसे पहले गाजियाबाद के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, फिर मेरठ जाने को कहा गया. पुलिस के अनुसार, महिला ने दोनों स्थानों पर मेडिकल परीक्षण कराने से इनकार कर दिया था. पुलिस ने कहा कि बाद में महिला के आग्रह पर उसे दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया. मामले में आए इस नाटकीय मोड़ पर फिलहाल स्वाति मालीवाल की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.
* "पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान नहीं लड़ सकेंगे चुनाव, EC ने अयोग्य घोषित किया
* राष्ट्रपति को हटाकर खुद को राष्ट्रपति बनाने की कर रहा था मांग, सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं