विज्ञापन
This Article is From Feb 08, 2023

यौन उत्पीड़न की शिकायत के बाद जामिया मिल्लिया इस्लामिया का सहायक प्राध्यापक निलंबित

विश्वविद्यालय की अधिसूचना में कहा गया है कि प्रबंधन अध्ययन विभाग के सहायक प्राध्यापक एस वीरमणि के खिलाफ कथित 'कदाचार' को लेकर आंतरिक शिकायत समिति जांच कर रही है.

यौन उत्पीड़न की शिकायत के बाद जामिया मिल्लिया इस्लामिया का सहायक प्राध्यापक निलंबित
नई दिल्ली:

जामिया मिल्लिया इस्लामिया (जेएमआई) ने एक छात्रा का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में एक सहायक प्राध्यापक को निलंबित कर दिया है. विश्वविद्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी.

जामिया के कुलसचिव नाज़िम हुसैन जाफरी की ओर से मंगलवार को जारी अधिसूचना के मुताबिक, विश्वविद्यालय ने सहायक प्राध्यापक को जांच पूरी होने तक सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के बगैर परिसर नहीं छोड़ने को कहा है.

विश्वविद्यालय की अधिसूचना में कहा गया है कि प्रबंधन अध्ययन विभाग के सहायक प्राध्यापक एस वीरमणि के खिलाफ कथित 'कदाचार' को लेकर आंतरिक शिकायत समिति जांच कर रही है.

इसमें कहा गया है, “प्रोफेसर ने कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न किया है जो गंभीर कदाचार है.” अधिसूचना में यह भी कहा गया है कि उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. छात्रा की शिकायत के आधार पर कार्रवाई की गई है.

पीटीआई-भाषा के पास उपलब्ध अधिसूचना में कहा गया है, “ निलंबन अवधि के दौरान, वह सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के बिना बाहर नहीं जाएंगे.”

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jamia Millia Islamia, Sexual Harassment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com