विज्ञापन

शाहरुख खान से लेकर सहवाग और मौनी रॉय तक, जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़े हैं ये सेलेब्स

Jamia Millia Islamia Famous Alumni: दिल्ली के जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ने वाले सेलेब्स में कई बड़े नाम शामिल हैं. यहां से शाहरुख खान से लेकर सहवाग और तमाम बड़े लोगों ने अपनी पढ़ाई पूरी की.

शाहरुख खान से लेकर सहवाग और मौनी रॉय तक, जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़े हैं ये सेलेब्स
जामिया से पढ़ाई कर चुके हैं ये सेलेब्स

दिल्ली की जामिया मिल्लिया इस्लामिया देश की बड़ी यूनिवर्सिटीज में से एक है. यहां हर साल हजारों छात्र एडमिशन लेते हैं और अलग-अलग क्षेत्रों में अपना करियर बनाते हैं. जामिया से पढ़ने वाले सेलेब्रिटीज की लिस्ट भी काफी लंबी है, जिसमें कई बड़े नाम शामिल हैं. काफी कम लोग जानते हैं कि बॉलीवुड किंग शाहरुख खान ने भी जामिया से पढ़ाई की है. उनके अलावा मशहूर क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग से लेकर एक्ट्रेस मौनी रॉय और बाकी कई ऐसे नाम हैं, जिन्होंने जामिया से अपनी ग्रेजुएशन पूरी की. आइए जानते हैं कि इन सेलेब्स ने कौन से कोर्स में दाखिला लिया था. 

शाहरुख खान ने किया मास कॉम 

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने जामिया में मास कम्युनिकेशन प्रोग्राम में एडमिशन लिया था. हालांकि वो अपना मास्टर्स पूरा नहीं कर पाए थे. बॉलीवुड में अपना करियर बनाने और बिजी शेड्यूल के चलते वो एग्जाम में शामिल नहीं हो पाए थे. शाहरुख ने अपने कई इंटरव्यू में इसका जिक्र किया और उन्हें आज भी ये मलाल है कि वो जामिया से पढ़ाई पूरी नहीं कर पाए. 

वीरेंद्र सहवाग ने किया बीए

जामिया से पढ़ने वाले दूसरे सेलेब्रिटी वीरेंद्र सहवाग हैं, जो देश के महान क्रिकेटर्स में से एक हैं. वीरेंद्र सहवाग ने जामिया मिलिया इस्लामिया से बैचलर ऑफ आर्ट्स (BA) की डिग्री ली थी. क्रिकेट में बिजी होने के बावजूद सहवाग ने एग्जाम क्लियर किया और अपनी डिग्री पूरी की. 

मौनी रॉय ने ली मास्टर्स डिग्री

बॉलीवुड और टीवी एक्ट्रेस मौनी रॉय ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के मिरांडा कॉलेज से अपनी ग्रेजुएशन पूरी की. उन्होंने यहां से इंग्लिश लिटरेचर की पढ़ाई की. इसके बाद उन्होंने जामिया में मास कम्युनिकेशन कोर्स के लिए एडमिशन लिया. 

ये लोग भी रह चुके हैं जामिया एलुमनाई

जामिया से अपनी हायर एजुकेशन करने वालों में शाजिया इल्मी, जस्टिस हरवीर सिंह, किशन पाल गुर्जर, पूर्व सीईसी एसवाई कुरैशी, फोटोग्राफर दानिश सिद्दीकी, हॉकी प्लेयर गंगन अजित सिंह, टेनिस प्लेयर प्रेरणा भांब्री, आमिर खान की एक्स वाइफ किरण राव और डायरेक्टर कबीर खान जैसे नाम भी शामिल हैं.  

क्या है जामिया की रैंकिंग?

जामिया की रैंकिंग की बात करें तो क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में इसे 686वीं रैंक मिली है. वहीं एशिया में इसका नंबर 197 है. टाइम्स हायर एजुकेशन की रैंकिंग में जामिया की रैंक 401-500 है. राउंड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स में जामिया को 251वीं रैंक पर रखा गया था. यानी दुनियाभर की तमाम बड़ी यूनिवर्सिटीज की लिस्ट में जामिया का नाम टॉप-500 के अंदर आता है. 

ये भी पढ़ें - हरियाणा की यूनिवर्सिटीज में गेस्ट फैकल्टी को बड़ी राहत, जॉब सिक्योरिटी का कानून लाएगी सरकार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jamia Millia Islamia Alumni Association, Jamia Millia Islamia, Shah Rukh Khan Education
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com