विज्ञापन
This Article is From Jun 02, 2018

हरियाणा में 4 साल की बच्ची के साथ रेप, हत्या के बाद शव को कंटेनर में छिपाया

पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी भोला पीड़ित बच्ची के पिता की दुकान पर काम करता था.

हरियाणा में 4 साल की बच्ची के साथ रेप, हत्या के बाद शव को कंटेनर में छिपाया
प्रतीकात्मक चित्र
  • बच्ची का जानकार था आरोपी युवक
  • पोस्टमॉर्टम में हुआ रेप का खुलासा
  • रेप के बाद चाकुओं से गोदकर की हत्या
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: बच्चियों के साथ रेप की घटनाएं रोकने के लिए सरकार द्वारा कड़े कानून बनाने के बाद भी इस तरह की घटनाओं में कोई कमी नहीं आ रही है. ताजा मामला हरियाणा के फरीदाबाद का है जहां एक 4 साल की बच्ची के साथ रेप करने के बाद उसकी चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई. मामले को छिपाने के लिए आरोपी ने बच्ची की हत्या के बाद उसके शव को कंटेनर में छिपाने की कोशिश भी की. इस मामले में फरीदाबाद पुलिस आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान 24 वर्षीय भोला के रूप में की गई है. पुलिस के अनुसार घटना बीते गुरुवार की है.  

यह भी पढ़ें: नाबालिग लड़की से बलात्कार, सेना के जवान पर मामला दर्ज

पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी भोला पीड़ित बच्ची के पिता की दुकान पर काम करता था. गुरुवार को भोला मिठाई की दुकान से यह कहकर निकला था कि वह बच्ची को उसके घर छोड़ देगा. लेकिन जब देर शाम तक बच्ची घर नहीं पहुंची तो उसके अभिभावक ने उसे ढूंढ़ना शुरू कर दिया. इसके बाद बच्ची के परिजन भोला के घर पहुंचे. इसके बाद भोला से बच्ची के बारे में पूछा गया तो उसने बताया कि उसने बच्ची की हत्या कर दी है.

यह भी पढ़ें: फ्लैट में नाबालिग से किया गैंग रेप; एक आरोपी गिरफ्तार, दो फरार

उसने बताया कि बच्ची की हत्या करने के बाद उसने शव को अपने घर में बने कंटेनर में डाल दिया है. परिजनों ने बाद में मामले की जानकारी पुलिस को दी. इसके बाद पुलिस बच्ची का पोस्टमॉर्टम कराया. जिसमें हत्या से पहले बच्ची के साथ रेप करने की पुष्टि की गई.

VIDEO: दिल्ली में एक बार फिर बच्ची के साथ रेप. 


पुलिस ने पॉस्को कानून के तहत आरोपी भोला के मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह शादीशुदा है और बीते दो साल से उसकी पत्नी उसके साथ नहीं रहती है. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com