विज्ञापन

​IIT दिल्ली में छात्र ने की खुदकुशी, SC के आदेश का हवाला देते हुए FIR दर्ज, उकसाने की धारा में होगी जांच

IIT दिल्ली के न्यू विंध्याचल अपार्टमेंट में फर्स्ट ईयर के एक छात्र ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए पुलिस ने BNS की धारा 108 के तहत FIR दर्ज कर जांच शुरू की है.

​IIT दिल्ली में छात्र ने की खुदकुशी,  SC के आदेश का हवाला देते हुए FIR दर्ज, उकसाने की धारा में होगी जांच
  • IIT दिल्ली के न्यू विंध्याचल अपार्टमेंट में रहने वाले छात्र ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर खुदकुशी की
  • छात्र की मां गांव गई हुई थीं, आखिरी बार 11 मार्च की रात फोन पर बातचीत हुई थी, अगले दिन शव मिला
  • पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच शुरू की, कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला, मौत की वजह स्पष्ट नहीं है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

देश के प्रतिष्ठित संस्थान IIT दिल्ली से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है. संस्थान के न्यू विंध्याचल अपार्टमेंट में रहने वाले फर्स्ट ईयर के एक छात्र ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस और फॉरेंसिक टीमों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. ​दिल्ली पुलिस से मिली ​जानकारी के मुताबिक, यह घटना गुरुवार, 12 मार्च की सुबह सामने आई. मृतक छात्र अपनी मां के साथ कैंपस के अंदर स्थित न्यू विंध्याचल अपार्टमेंट में रहता था. छात्र की मां 10 मार्च को अपने पैतृक गांव गई हुई थीं.

11 मार्च की रात करीब 11 बजे उनकी अपने बेटे से फोन पर आखिरी बार बात हुई थी. अगली सुबह जब मां ने उसे बार-बार फोन किया और छात्र ने कॉल रिसीव नहीं की, तो उन्हें चिंता हुई. इसके बाद पड़ोसियों और सुरक्षा कर्मचारियों को सूचित किया गया. जब कमरे का दरवाजा खोला गया, तो छात्र का शव पंखे से लटका हुआ मिला. जिसके बाद मौके पर पहुंचे IIT दिल्ली अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

ये भी पढ़ें : दिल्ली : पत्नी संग झगड़ रहा था बेटा, टोकने पर मां की ही कर दी बेरहमी से हत्या

दिल्ली पुलिस की जांच में अब तक क्या मिला? 

दिल्ली पुलिस  के अनुसार, घटना स्थल का निरीक्षण क्राइम टीम और FSL टीम ने किया है. शुरुआती जांच में कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जिससे मौत की स्पष्ट वजह अभी तक सामने नहीं आई है. ​मृतक के पिता का बयान दर्ज कर लिया गया है, उन्होंने फिलहाल किसी भी तरह की साजिश या फाउल प्ले का संदेह नहीं जताया है. छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए सफदरजंग अस्पताल भेजा गया था, जिसे प्रक्रिया पूरी होने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है.

ये भी पढ़ें : उत्तम नगर हत्याकांड में परेशान कर देने वाला खुलासा: किसी की जान गई, किसी ने इसे कमाई का जरिया बना लिया

​BNS की धारा 108 के तहत FIR दर्ज

इस मामले में IIT दिल्ली के सुरक्षा अधिकारी ने एक लिखित शिकायत दर्ज कराई. इसमें माननीय सुप्रीम कोर्ट के 24 मार्च 2025 के एक फैसले का हवाला देते हुए मामले की विस्तृत जांच की मांग की गई. ​शिकायत के आधार पर किशनगढ़ थाना पुलिस ने FIR संख्या 75/26 दर्ज की है. यह मामला भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 108 (आत्महत्या के लिए उकसाना) के तहत दर्ज किया गया है. पुलिस अब छात्र के मोबाइल फोन रिकॉर्ड्स और दोस्तों से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या वह किसी मानसिक दबाव या परेशानी में था.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com