विज्ञापन
This Article is From Mar 16, 2018

दिल्ली के पीतमपुरा इलाके में गैंगवार, एक बदमाश को गोलियों से भूना

मोनू नाम का बदमाश कोर्ट में पेशी के बाद पीतमपुरा इलाके में खाने के लिए रुका तो उस पर दूसरी गैंग के बदमाशों बरसाईं गोलियां

दिल्ली के पीतमपुरा इलाके में गैंगवार, एक बदमाश को गोलियों से भूना
पीतमपुरा में हुई वारदात के बाद मौके पर पहुंची पुलिस.
  • बदमाश मोनू की मौके पर ही मौत
  • गोली लगने से एक पान विक्रेता घायल
  • टिल्लू गैंग और गोगी गैंग के बीच दुश्मनी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: शुक्रवार को दोपहर करीब एक बजे दिल्ली का पीतमपुरा इलाका अचानक गोलियों की आवाज से गूंज उठा. एक के बाद एक चली कई गोलियों ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी.

दरअसल ये गोलियां गैंगवार में चलीं. बताया जा रहा है कि मोनू नाम का एक बदमाश कोर्ट में पेशी के बाद पीतमपुरा इलाके में इस जगह कुछ खाने के लिए रुका. तभी 4 से 5 बदमाश यहां पहुंचे और मोनू पर गोलियां चलाना शुरू कर दिया. गोलियां चलते ही इलाके में हड़कंप मच गया. लोगों ने भागना शुरू कर दिया. बदमाश मोनू पर तब तक गोली चलाते रहे जब तक कि वह मर नहीं गया.

इस गोलीबारी में एक गोली सामने खड़े एक पान वाले को भी लग गई. वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए, पुलिस को मामले की जानकारी दी गई. पुलिस ने पान वाले को अस्पताल में भर्ती करवाया. उसका इलाज चल रहा है.

VIDEO : सीसीटीवी कैमरे में कैद गैंगवार

दिल्ली पुलिस इसे गैंगवार मान कर चल रही है. यह गैंगवार टिल्लू गैंग और गोगी गैंग के बीच हुआ. कुछ दिन पहले गोगी गैंग ने टिल्लू गैंग के दो लोगों को मौत के घाट उतार दिया था. सूत्रों का मानना है कि यह उसी का बदला लिया गया है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com