विज्ञापन
This Article is From Sep 06, 2019

नाबालिग से रेप के आरोपी तैराकी कोच सुरजीत गांगुली को पुलिस ने किया गिरफ्तार

दुष्कर्म के आरोप का सामना कर रहे तैराकी कोच सुरजीत गांगुली को शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में गिरफ्तार कर लिया गया. 

नाबालिग से रेप के आरोपी तैराकी कोच सुरजीत गांगुली को पुलिस ने किया गिरफ्तार
आरोपी तैराकी कोच सुरजीत गांगुली
नई दिल्ली:

दुष्कर्म के आरोप का सामना कर रहे तैराकी कोच सुरजीत गांगुली को शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने यहां यह जानकारी दी. उत्तरी गोवा के पुलिस अधीक्षक उत्कृष्ट प्रसून ने बताया कि गांगुली को गिरफ्तार कर लिया गया है. कोच पर 15 साल की एक किशोरी से दुष्कर्म करने का आरोप है. आरोपी किशोरी को तैराकी सिखाता था. वह गोवा स्वीमिंग एसोसिएशन में नौकरी करता था. आपको बता दें कि भारतीय तैराकी महासंघ ने बर्खास्त तैराकी कोच सुरजीत गांगुली पर पहले ही खेल से जुड़ी हर गतिविधि के लिये प्रतिबंध लगा दिया है.   

एसएफआई ने एक बयान में कहा ,‘एसएफआई गोवा ईकाई की रिपोर्ट और सोशल मीडिया पर उपलब्ध सबूतों के आधार पर एसएफआई इस जघन्य बर्ताव की निंदा करता है. हमने इस कोच को कोचिंग के किसी भी स्वरूप या खेल से जुड़ी अन्य गतिविधियों के लिये प्रतिबंधित कर दिया है. इस आशय का सर्कुलर सभी 29 प्रदेश ईकाइयों को जारी कर दिया है.' गांगुली के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 (बलात्कार), 354 (छेड़छाड़) और 506 (आपराधिक धमकी), पोस्को कानून और गोवा बाल अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है.  खेल मंत्री कीरेन रीजीजू ने सिलसिलेवार ट्वीट में गांगुली के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया था. 
 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Swimming Coach, Swimming Coach Arrested
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com