विज्ञापन

ओडिशा : 7 वर्षीय तिब्बती नाबालिग से रेप, हिरासत में नाबालिग आरोपी, स्थानीय लोगों में आक्रोश

ओडिशा के गजपति जिले में 7 वर्षीय तिब्बती नाबालिग से रेप का मामला सामने आया. पुलिस ने एक उड़िया नाबालिग को हिरासत में लिया है.

ओडिशा : 7 वर्षीय तिब्बती नाबालिग से रेप, हिरासत में नाबालिग आरोपी, स्थानीय लोगों में आक्रोश

ओडिशा के गजपति जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 7 वर्षीय तिब्बती नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर रेप किया गया. पुलिस ने इस मामले में उड़िया समुदाय के एक नाबालिग लड़के को हिरासत में ले लिया है. पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई आगे बढ़ाई है. यह घटना मोहना पुलिस स्टेशन के फांडी / चंद्रगिरी इलाके में स्थित तिब्बती शरणार्थी शिविर–4 की है, जहां यह बच्ची रहती थी.

घर में अकेली पाकर आरोपी ने किया रेप

इस मामले की शुरुआती जानकारी के अनुसार, घटना उस समय हुई जब बच्ची के माता‑पिता एक पारिवारिक समारोह में गए हुए थे और उसे घर पर अकेला छोड़ गए थे. इसी दौरान आरोपी ने घर में किसी के न होने का फायदा उठाकर उसके साथ रेप किया. परिवार को जब घटना की जानकारी मिली, तो उन्होंने तुरंत मोहना पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई. शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया और आरोपी नाबालिग को हिरासत में ले लिया.

एसपी ने क्या कुछ बताया

आरोपी नाबालिग को किशोर न्याय बोर्ड में पेश किया जाएगा. गजपति के एसपी जतिन पांडा ने एनडीटीवी से बातचीत में बताया कि बच्ची की मेडिकल जांच पूरी कर ली गई है. आरोपी चूंकि नाबालिग है, इसलिए उसे कानूनी प्रावधानों के अनुसार किशोर न्याय बोर्ड (जुवेनाइल कोर्ट) के समक्ष पेश किया जाएगा. पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई प्रक्रिया के तहत होगी.

सीसीटीवी जांच का अहम हिस्सा

उन्होंने यह भी पुष्टि की कि पूरी घटना CCTV फुटेज में स्पष्ट रूप से दिखाई देती है, जो जांच का अहम हिस्सा है. इस घटना को लेकर स्थानीय तिब्बती समुदाय और आसपास के ग्रामीणों में भारी गुस्सा और आक्रोश है. लोग आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जांच तेजी से आगे बढ़ाई जाएगी और पीड़िता को न्याय दिलाया जाएगा.
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com