विज्ञापन
This Article is From Oct 06, 2017

पुलिस की शरण में पूर्व बीएसपी सांसद, कहा - मायावती के नजदीकी दे रहे जान की धमकी

पूर्व सांसद प्रमोद कुरील ने दिल्ली पुलिस को शिकायत में दावा किया कि उन्हें मायावती के दो खास लोगों रामकलप भास्कर और कुमार मल्लाह से जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं.

पुलिस की शरण में पूर्व बीएसपी सांसद, कहा - मायावती के नजदीकी दे रहे जान की धमकी
नई दिल्ली: बीएसपी के पूर्व सांसद ने पार्टी सुप्रीमो मायावती के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और उन पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है. पूर्व सांसद का आरोप है कि उन्होंने पार्टी की गलत नीतियों का विरोध किया है, जिस वजह से उन्हें खत्म करने की साजिशें रची जा रही हैं. पूर्व सांसद प्रमोद कुरील ने 100 नंबर फोन कर शिकायत की है कि उन्हें मायावती के दो खास लोगों रामकलप भास्कर और कुमार मल्लाह से जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं. हालांकि इलाके के डीएसपी ने साफ किया है कि उन्होंने अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं की है. उन्होंने कहा कि कुछ जगहों पर यह खबर गलत है कि पूर्व सांसद ने लिखित में इस प्रकार की शिकायत पुलिस में की है. 

यह भी पढ़ें : उद्धव ठाकरे के मीडिया सलाहकार को व्हाट्स ऐप पर धमकी, आरोप BJP सांसद के पूर्व पीए पर

पुलिस को की गई शिकायत में कहा कि 2 अक्टूबर 2017 को  जीवन कुमार मल्लाह, दिल्ली के सागरपुर का रहने वाला राम कलप भास्कर और अन्य लोग डाबरी सब्जी मंडी के पास स्थित हमारे ऑफिस के करीब आए थे और उनकी मंशा मुझे और मेरी पत्नी ललिता की हत्या करने की थी. 
VIDEO: सांसद की धमकी

उन्होंने कहा, भास्कर ने इससे पहले निजी तौर पर 30 सितंबर को ऑफिस जा रही मेरी पत्नी को धमकी भी दी थी. उसने कहा था कि अगर मैंने मायावती की आलोचना करना नहीं छोड़ा तो वह उसे जान से मार देगा.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
BSP MP Pramod Kureil
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com