विज्ञापन
This Article is From Sep 21, 2017

नोएडा में कलेक्शन वैन पर लुटेरों ने चलाईं गोलियां, दो लोगों की मौत

हथियारों से लैस लुटेरे कलेक्शन वैन से आठ लाख रुपये लेकर फरार हो गए

नोएडा में कलेक्शन वैन पर लुटेरों ने चलाईं गोलियां, दो लोगों की मौत
प्रतीकात्मक फोटो.
  • थाना इकोटेक तीन क्षेत्र के गांव खेड़ा चौगान पुर के पास हुई वारदात
  • शराब के ठेके से पैसा इकट्ठा करके जा रही थी कलेक्शन वैन
  • बदमाशों ने वैन पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं
नोएडा: दिल्ली एनसीआर क्षेत्र के नोएडा इलाके में आज एक लूटपाट की वारदात हुई. लुटेरों ने गोलियां चलाईं जिससे दो लोगों की मौत हो गई. लुटेरे एक कलेक्शन वैन से आठ लाख रुपये लूटकर फरार हो गए.  

बताया जाता है कि थाना इकोटेक तीन क्षेत्र के गांव खेड़ा चौगान पुर के पास हथियारबंद बदमाशों ने शराब के ठेके पर से पैसा इकट्ठा करके जा रही एक कलेक्शन वैन के ऊपर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं.

VIDEO : बदमाशों से मुठभेड़

पुलिस ने बताया कि बदमाशों द्वारा चलाई गई गोली लगने से वेन में सवार दो लोगों की मौत हो गई. जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया. बदमाश गाड़ी में रखे आठ लाख रुपये लूट कर भाग गए.
(इनपुट एजेंसी से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Robbery
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com