murder in vasant kunj: दिल्ली में फैशन डिजाइनर की हत्या
नई दिल्ली:
दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में एक फैशन डिजाइनर और उनके सहायक की चाकुओं से गोदकर हत्या (Murder in Vasant Kunj) कर दी गई. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर फिलहाल तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों की पहचान राहुल अनवर, रहमत और वसीम के रूप में की गई है. पुलिस के अनुसार आरोपियों में फैशन डिजाइनर के यहां काम करने वाला टेलर भी शामिल है. आरोपियों ने हत्या को अंजाम देने के बाद खुद थाने आकर गुनाह कबूल किया. इसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया.
पुलिस ने मृतक फैशल डिजाइनर की पहचान माला लखानी के रूप में की है. जबकि उनके सहायक की पहचान बहादुर के रूप में की गई है. आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने लूट के इरादे दोनों की हत्या की थी. उनकी योजना थी कि वह घर में रखे ज्वेलरी और अन्य नकदी पर हाथ साफ कर सकें.
यह भी पढ़ें: रालोसपा नेता की गोली मार कर हत्या, उपेंद्र कुशवाहा ने साधा नीतीश सरकार पर निशाना
बता दें कि माला लखानी दिल्ली के ही ग्रीन पार्क इलाके में अपना बुटीक चलाती थीं. इस मामले की शुरुआती जांच में पुलिस ने कहा था कि माला के घर में आरोपियों की फ्रेंडली एंट्री हुई थी. घटना स्थल का जायजा लेने के बाद यह साफ तौर पर लग रहा था कि आरोपियों ने लूट के इरादे से ही घर में प्रवेश किया है. दिल्ली पुलिस के ज्वाइंट सीपी अजय चौधरी ने भी बताया था कि घर में फ्रेंडली एंट्री हुई है,शुरुआती जांच में मोटिव रॉबरी लग रहा है,घर में सामान बिखरा हुआ है. उन्होंने कहा कि हमारी कई टीमें इस पूरे मामले की जांच कर रही है. गौरतलब है कि इससे पहले दिल्ली के शिवालिक इलाके में एक फैशन डिजाइनर की हत्या करने की कोशिश की गई थी. अनिल नाम के आरोपी ने शिवालिक इलाके में फैशन डिजाइनर कावेरी लाल की गर्दन और चाकू से जानलेवा हमला करने के बाद मौके से फरार हो गया था.
यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में एक कलयुगी पिता ने बच्चियों का हथौड़े से फोड़ा सिर फिर जिंदा जलाया, मौत
आरोपी अनिल कावेरी का ही पूर्व ड्राइवर था लेकिन कावेरी के घरवालों ने उसका वेरिफिकेशन तक नहीं कराया था. हालांकि पुलिस ने जांच के बाद उसे शुक्रवार शाम निज़ामुद्दीन इलाके के एक रेन बसेरे से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के मुताबिक कावेरी ने अनिल को अपने दोस्त के साथ गाली-गलौज करने के आरोप में नौकरी से निकाल दिया था और उसे एक महीने की सैलरी करीब 9 हज़ार रुपये नहीं दिए थे. वो इसी बात से नाराज़ था.
VIDEO: बुजुर्ग की हत्या पर उठे सवाल.
कावेरी के दोस्त प्रशांत के मुताबिक कावेरी के गले में खाने की नली कट गई है और वोकल कॉर्ड भी ज़ख्मी हुआ है इसलिए उसे फिलहाल उसे डॉक्टरों ने न बोलने की सलाह दी है. उसे ठीक होने में अभी 2 हफ्ते का वक़्त और लगेगा. पुलिस के मुताबिक अनिल का कोई पुराना आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है हालांकि उसने कावेरी पर हमला पूरी साज़िश के तहत किया था.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं