विज्ञापन

शादी हो या पार्टी, सिल्क साड़ी में ऐसे हों तैयार, टिक जाएंगी सबकी निगाहें

साड़ी में महिलाएं बेहद खूबसूरत लगती हैं. यूं तो भारत में कई तरह की साड़ी बनती और बिकती हैं, लेकिन सिल्‍क साड़ी एवरग्रीन है.

शादी हो या पार्टी, सिल्क साड़ी में ऐसे हों तैयार, टिक जाएंगी सबकी निगाहें

How to get ready in silk saree: साड़ी में महिलाएं बेहद खूबसूरत लगती हैं. यूं तो भारत में कई तरह की साड़ी बनती और बिकती हैं, लेकिन सिल्‍क साड़ी एवरग्रीन है. इसे पहनने वाली महिला का लुक रॉयल नजर आता है. शादी हो या पार्टी, सिल्‍क साड़ी हर फंक्‍शन में परफेक्‍ट फिट हो जाती है. लेकिन सिल्‍क साड़ी पहनते हुए छोटी-छोटी गलतियां आपके लुक को खराब कर सकती हैं. इसलिए आज हम लेकर आए हैं ऐसे स्टाइल आइडियाज, जो सिल्‍क साड़ी पहनते हुए आप ध्‍यान रखेंगी, तो खूबसूरती निखरकर सामने आएगी. 

ये भी पढ़ें: चांद सा चेहरा चाहिए तो घर पर बनाएं ये फेसपैक, हफ्ते में दो बार लगाएं, फिर देखें क्‍या होगा कमाल

सिल्क साड़ी में ऐसे हों तैयार 

साड़ी को देखकर ज्‍वेलरी पहनें 
हल्‍की और भारी काम वाली, कई तरह की सिल्‍क साड़ियां बाजार में मिलती हैं. अगर आप सिंपल और हल्की सिल्‍क साड़ी पहन रही हैं, तो टेंपल ज्वेलरी या हैवी ज्‍वैलरी पहन सकती हैं, जिससे लुक कंप्‍लीट हो जाता है. हैवी सिल्‍क साड़ी के साथ अगर सिंपल पर्ल सेट पहनती हैं तो भी यह अच्‍छा पेयर हो जाता है. सिल्‍क साड़ी के साथ गोल्डन ज्वेलरी भी काफी अच्‍छी लगती है. 

Latest and Breaking News on NDTV

मेकअप-हेयरस्‍टाइल 
लाइट और मिनिमल मेकअप आजकल ट्रेंड में है. सिल्‍क साड़ी पहनें तो मेकअप सिंपल ही रखें. अगर बाल लंबे हैं तो खुले रख सकती हैं. वरना जूड़ा, मेसी बन भी खूब जंचता है. बालों में गजरा भी लगा सकती हैं, ये ट्रेडिशनल लुक देता है. 

ऐसा हो ब्‍लाउज 
साड़ी के साथ बैक डिजाइन ब्‍लाउज बनवाएं. आजकल वी नेक, डीप नेक ब्‍लाउज ट्रेंड में हैं. कॉन्ट्रास्ट कलर ब्लाउज भी काफी अच्‍छे लगते हैं. ब्‍लाउज की फिटिंग सही होनी चाहिए. ना तो ब्लाउज ज्यादा ढीला होना चाहिए और ना ही ज्यादा टाइट.  

Latest and Breaking News on NDTV

सिल्क साड़ी के साथ एक्‍सेसरीज 
सिल्क साड़ी के साथ एंब्रॉयडरी वर्क पर पोटली बैग कैरी कर सकती हैं. साथ ही साड़ी बेल्ट ट्राई करें. आजकल ये ट्रेंड में है. इससे आपको ट्रेडिशनल और मॉर्डन लुक मिलता है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Silk Saree, Silk Saree Blouse Designs, Silk Saree Styling Tips, How To Style Silk Saree, Fashion Tips
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com