विज्ञापन

Saree Belt के ट्रेंडी डिजाइंस, सबकी निगाहें आप पर ठहर जाएंगी...

आजकल साड़ी के साथ कई तरह की एक्‍सेसरीज चलन में हैं, जो साड़ी के सोबर लुक को स्टाइलिश बना देती हैं. ऐसी ही एक एक्‍सेसरीज है साड़ी बेल्‍ट.

Saree Belt के ट्रेंडी डिजाइंस, सबकी निगाहें आप पर ठहर जाएंगी...

साड़ी हर उम्र और हर मौके पर खूबसूरत लुक देती है. आजकल साड़ी के साथ कई तरह की एक्‍सेसरीज चलन में हैं, जो साड़ी के सोबर लुक को स्टाइलिश बना देती हैं. ऐसी ही एक एक्‍सेसरीज है साड़ी बेल्‍ट. साड़ी बेल्‍ट कई तरह की आती हैं. इन्‍हें अलग-अलग फैब्र‍िक की साड़ी के साथ पेयर किया जा सकता है. साड़ी बेल्‍ट पहनने से रॉयल, मॉडर्न और ग्रेसफुल लुक मिल सकता है. जानें साड़ी बेल्‍ट को स्‍टाइल करने के कुछ स्मार्ट टिप्‍स. 

अलग-अलग तरह की साड़ी बेल्‍ट 

साड़ी के साथ बेल्ट पहनने से लुक एकदम बदल जाता है. खासतौर पर बॉस लेडी जैसा लुक चाहिए, तो बेल्ट जरूरी पहनें. बाजार में लेदर, मैटेलिक, फैब्रिक, कॉरसेट्स जैसे साड़ी बेल्‍ट्स के कई ऑप्शन्स मौजूद हैं. इन्‍हें अपनी च्‍वाइस के अनुसार खरीद सकते हैं. कुछ खास तरह के फैब्रिक की बेल्‍ट, खास किस्‍म की साड़ियों के साथ अच्‍छी लगती हैं. 

saree belt 1

- लेदर बेल्‍ट काफी एलीगेंट लुक देती हैं. साड़ी के साथ ब्लैक या ब्राउन लेदर बेल्ड साड़ी लुक को स्टाइलिश बना सकता है. खास तौर पर हल्के रंग की साड़ी के साथ यह अच्‍छी लगती हैं. 

साड़ी में दिखना चाहती हैं स्लिम और लंबी, काम के हैं ये 5 हैक्स, हर कोई देखता रह जाएगा

- साड़ी के साथ फैब्रिक बेल्ट लगाना भी बेहतरीन ऑप्शन है. साड़ी के साथ मैचिंग कलर की फैब्रिक बेल्ट को स्टाइल कर सकते हैं. 

- साड़ी के मैटेलिक बेल्ट कैरी कर सकते हैं. मैटेलिक बेल्ट की खासियत होती है कि ये हर तरह की साड़ी के साथ परफेक्टली मैच कर जाती है. 

saree belt 2

- अगर आप प्लेन साड़ी पहन रही हैं, तो उसके साथ थिन सिल्वर बेल्ट स्टाइल कर सकती है, ये आपके लुक को सिंपल और स्टाइलिश बनाती है. 

- चौड़े पट्टे वाली वाइड बेल्ट साड़ी लुक को बहुत ग्लैमरस बना सकती है. 


साड़ी बेल्‍ट बांधते हुए ये ध्‍यान रखें 

अगर आप साड़ी बेल्‍ट लगाते हैं तो कुछ बातों का ध्‍यान रखना चाहिए. जैसे बेल्ट की फिटिंग सही होनी चाहिए. बेल्‍ट अगर ढीली होगी तो खिसक कर कमर के निचले हिस्से पर आ जाएगी. जो साड़ी लुक को खराब कर देगी. बेल्ट को पेट पर बहुत टाइट भी नहीं बांधना चाहिए. वरना कुछ समय बाद ही आप असहज महसूस करने लगेंगी. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Saree Belt, Saree Belt Trending Designs, Saree And Blouse, Saree Fashion, Saree Fashion 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com