फरीदाबाद (Faridabad) में जमीन पर चल (Land Dispute) रहे विवाद को लेकर भाईयों ने अपने ही भाई की रॉड व लाठी डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी . मामले में 30 वर्षीय नरेश नाम के व्यक्ति कि हत्या (Murder) करने के बाद आरेपी फरार हो गये. बताया जा रहा है कि ये घटना पांच दिन पहले की है. हत्या के आरोप में नरेश के सगे भाई के साथ चचेरे व ममेरे भाई भी शामिल थे. इस मामले में क्राइम ब्रांच डीएलएफ ने 4 आरोपियों को पहले ही रिमांड पर ले रखा है. फिलहाल क्राइम ब्रांच की टीम ने नरेश की हत्या के मुकदमे में फरार चल रहे 3 अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है.
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में सुनील, अनिल तथा आकाश का नाम शामिल है. तीन दिन पहले क्राइम ब्रांच द्वारा इस वारदात में शामिल 4 आरोपियों पूरण उर्फ वरुण, नीतीश, विक्रम तथा सुभाष को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है. आरोपी सुनील आरोपी पूरण का सगा तथा अन्य दोनों आरोपी पूरण के चचेरे व ममेरे भाई हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
गौरतलब है, पांच दिन पहले 13 अगस्त की रात आरोपियों ने मिलकर अपने चचेरे भाई 30 वर्षीय नरेश की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी थी. आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना खेड़ी पुल में हत्या की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू की गई. क्राइम ब्रांच ने तीन दिन पहले वारदात में शामिल 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. आरोपियों को अदालत में पेश करके 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था.
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी पूरण का मृतक नरेश के साथ सेक्टर 29 के एक प्लॉट को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था और इसी विवाद के चलते आरोपी पूरण ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर नरेश की हत्या कर दी थी. आरोपियों के पास से वारदात में प्रयोग 2 मोटरसाइकिल, 1 लोहे की रॉड तथा 2 डंडे पहले ही बरामद किए जा चुके हैं.
इसके पश्चात मामले में आगे की कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच की टीम ने फरार चल रहे तीनों आरोपियों को कल गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के अनुसार आरोपियों को अदालत में पेश करके रिमांड पर लिया जाएगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं