विज्ञापन
This Article is From Apr 19, 2019

तिहाड़ जेल के मुस्लिम कैदी ने की हैरान करने वाली शिकायत, कोर्ट ने दिया जांच का आदेश

कैदी साबिर ने शिकायत में कहा कि जेल नंबर चार के सुप्रिंटेंडेंट राजेश चौहान ने उसकी पीठ पर ॐ का निशान गोद दिया

Also Read in
तिहाड़ जेल के मुस्लिम कैदी ने की हैरान करने वाली शिकायत, कोर्ट ने दिया जांच का आदेश
तिहाड़ जेल में बंद कैदी साबिर ने कोर्ट में शिकायत की कि उसकी पीठ पर जबरन ऊं लिख दिया गया.
  • कैदी ने कड़कड़डूमा कोर्ट में की शिकायत
  • जांच की जिम्मेदारी डीआईजी को सौंपी गई
  • जेल नंबर चार में बंद कैदी साबिर मुस्लिम है
नई दिल्ली:

दिल्ली की तिहाड़ जेल से हैरान करने वाली एक खबर आई है. एक कैदी साबिर ने गुरुवार को कड़कड़डूमा कोर्ट में पेशी के दौरान शिकायत की कि जेल नंबर चार के सुप्रिंटेंडेंट राजेश चौहान ने उसकी पीठ पर ॐ का निशान गोद दिया. जबकि साबिर मुस्लिम है.

कोर्ट ने इस मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं. जांच की जिम्मेदारी डीआईजी को सौंपी गई है. जांच के बाद दो दिन में इसकी रिपोर्ट कोर्ट में पेश की जाएगी. सुरक्षा के लिहाज से कैदी साबिर को जेल नंबर चार से जेल नंबर एक में शिफ्ट कर दिया गया है.

हालांकि  तिहाड़ जेल के अधिकारियों ने साबिर के आरोप को गलत बताते हुए कहा कि अगर ॐ जबर्दस्ती लिखा गया होता तो उसका शेप ऐसा नहीं होता जैसा उसकी पीठ पर नजर आ रहा है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Om Written On The Back, Prisioner Sabir, Delhi Tihar Jail
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com