विज्ञापन
This Article is From Mar 23, 2018

दिल्ली : विवाद के बाद युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या

दिल्ली के नेताजी सुभाष प्लेस में अज्ञात लोगों ने एक 22 वर्षीय युवक मोहित की जान ली

दिल्ली : विवाद के बाद युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या
प्रतीकात्मक फोटो.
नई दिल्ली: दिल्ली के नेताजी सुभाष प्लेस में अज्ञात लोगों ने एक 22 वर्षीय युवक पर चाकूओं से हमला किया. घटना के बाद युवक को अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई.

बताया जाता है कि युवक मोहित अपने दोस्त रॉबिन और ललित के साथ सुभाष प्लेस आया था. यहां पर उनका युवकों के एक अन्य समूह से विवाद हो गया.    

यह भी पढ़ें : पुलिस ने गन धारी समझकर गोलियों की बारिश कर दी, हथेली खोली तो मिला iPhone

इसके बाद आरोपियों ने मोहित पर हमला कर दिया और उसके दोस्तों को दूर रहने के लिए कहा. रॉबिन और ललित के शोर करने पर हमलावर भाग गए.

VIDEO : होली के जश्न में हत्या

पुलिस ने बताया कि मोहित के दोस्त उसे एक कार से अस्पताल ले गए जहां उसकी मौत हो गई. पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए सीसीटीवी फुटेज देख रही है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com