दिल्ली के रोहिणी इलाके में एक 12वीं की छात्रा की उसके दोस्त ने हत्या कर दी.
- दोनों के बीच पिछले एक साल से दोस्ती थी
- छात्रा को ट्यूशन जाते समय रास्ते में मिला था आरोपी
- पहले ना-नुकुर की, फिर अपराध कबूल कर लिया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:
रोहिणी में एक 12वीं कक्षा की छात्रा की एक अन्य छात्र ने हत्या कर दी. मामूली झगड़े के बाद छात्र ने यह वारदात कर डाली. उन दोनों के बीच पिछले एक साल से दोस्ती थी. आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
बताया जाता है कि कि छात्रा को आरोपी सार्थक कपूर, जो कि बीसीए का छात्र है, ट्यूशन जाते समय रास्ते में मिला. वे दोनों शाम साढ़े पांच बजे रोहिणी सेक्टर 17 में पार्क में पहुंचे. इसके बाद वे छोटी लाइन की तरफ गए और वहीं उनके बीच झगड़ा हो गया. इसी दौरान सार्थक ने छात्रा का गला घोंट दिया जिससे उसकी मौत हो गई. इसके बाद वह छात्रा के शव को वहीं छोड़कर घर चला गया.
यह भी पढ़ें : दिल्ली में लड़की की चाकू गोदकर हत्या करने वाला आदिल मुंबई से गिरफ्तार
जब रात साढ़े आठ बजे तक लड़की घर नहीं पहुंची तो उसके पिता ने उसके बारे में पता करने के लिए सार्थक और उसके पिता से संपर्क किया. आरोपी ने पहले तो अनभिज्ञता जाहिर की लेकिन बाद में हत्या करने की बात स्वीकार कर ली.
VIDEO : हत्यारा पकड़ा गया
काटजू मार्ग पुलिस थाने में साढ़े 18 वर्षीय सार्थक कपूर के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया गया है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं