विज्ञापन
This Article is From Apr 02, 2022

दिल्ली : नशे की हालत में भाई ने की बहन की बेरहमी से हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

बहन की हत्या के बाद शख्स मौके से जैसे ही फरार होने की फिराक में था, उसी समय सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को धर दबोचा.

दिल्ली : नशे की हालत में भाई ने की बहन की बेरहमी से हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिल्ली में एक भाई ने नशे की हालत में अपनी बहन की गला दबाकर बेरहमी से हत्या कर दी. (प्रतीकात्मक तस्वीर)
नई दिल्ली:

देश की राजधानी दिल्ली में एक भाई ने नशे की हालत में अपनी बहन की गला दबाकर बेरहमी से हत्या कर दी और उसके बाद मौके से फरार होने की फिराक में था. लेकिन पुलिस ने उसे धर दबोचा. 24 साल की विनीता नाम की महिला जो कि दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में अपने मायके में ही रह रही थी. उसका 5 साल का बच्चा भी है. पुलिस के मुताबिक, विनीता और उसका भाई विकास दोनों ही नशा करते हैं. आज दोनों घर पर ही थे कि अचानक दोनों के बीच विवाद हुआ और इसी विवाद में विनीता के भाई विकास ने उसकी गला दबाकर बेरहमी से हत्या कर दी.

बहन की हत्या के बाद शख्स मौके से जैसे ही फरार होने की फिराक में था, उसी समय सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को धर दबोचा. पुलिस को घर के अंदर से नशे का सामान भी मिला है. मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और क्राइम टीम मौके पर ही हैं. पुलिस ने मीडिया को बताया कि पूरे मामले की तफ्तीश की जा रही है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sister Murder In Delhi, Sister Brutally Murdered, Delhi Crime News Hindi, Delhi Police News In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com