दिल्ली (Delhi) में ऑटो रिक्शा के पलटने के बाद तीन दोस्तों ने एक युवक के शव को राष्ट्रीय राजधानी के विवेक विहार (Vivek Vihar) इलाके में एक अंडरपास में फेंक दिया.पुलिस के अनुसार, जिस ऑटो-रिक्शे में वे यात्रा कर रहे थे, वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया था जिसमें एक युवक घायल हो गया. ऐसे में ऑटो रिक्शे में सवार उसके दोस्तों ने युवक को अस्पताल (Hospital) पहुंचाने की बजाए सड़क पर छोड़ दिया.
एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "घायल लड़के की बाद में मौत हो गई. फिर उसे उसी ऑटो-रिक्शा में उसके तीन दोस्तों द्वारा ले जाया गया, हालांकि, उसे अस्पताल ले जाने के बजाय, विवेक विहार इलाके में एक अंडरपास पर फेंक दिया गया. इसके अलावा, पुलिस के अनुसार, ऑटो-रिक्शा तीन आरोपियों में से एक का था. अधिकारी ने कहा, "इन तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है.
ये भी पढ़ें :
- लड़की की 34 बार चाकू से वार कर हत्या करने के दोषी युवक को सुनाई गई फांसी की सजा
- गोवा घूमने गए दिल्ली के परिवार पर चाकू और तलवार से हमले का VIDEO वायरल, चार गिरफ्तार
- UP: मेला देखने गई 2 नाबालिगों से गैंगरेप, 5 और लड़कियों के अपहरण की कोशिश; 6 आरोपी हिरासत में
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं