विज्ञापन
This Article is From Nov 30, 2018

दिल्ली : लोकसभा सांसद की कोठी के बाहर चार गड्ढों से निकाले गए 11 चोर

सांसद के घर के बाहर केबल चोरी कर रहे आरोपी पुलिस को देखकर केबल के गड्ढों में ही घुस गए थे

दिल्ली : लोकसभा सांसद की कोठी के बाहर चार गड्ढों से निकाले गए 11 चोर
पुलिस ने गड्ढों में से चोरों को निकाला.
  • जमीन में बिछी दूरसंचार (MTNL) की हैवी केबल चुराते थे
  • गिरोह के सरगना अखलास की पुलिस को तलाश
  • केबल की कीमत 50 हजार रुपये प्रति मीटर
नई दिल्ली: दिल्ली की बाराखम्बा रोड थाना पुलिस ने लुटियन जोन में 11 चोरों को एक साथ गिरफ्तार किया है. ये सभी एक सांसद के घर के बाहर केबल चोरी कर रहे थे और पुलिस को देखकर केबल के गड्ढे में ही घुस गए थे. पुलिस ने एक-एक कर सभी को गड्ढे से निकाल लिया.

बुधवार को आधी रात में बाराखम्बा थाना क्षेत्र में इंस्पेक्टर बनवारी लाल सिपाही मुकेश के साथ इलाके में गश्त कर रहे थे. तकरीबन रात दो बजे उन्होंने बिहार के अररिया सीट से आरजेडी के लोकसभा सांसद की कोठी 18 फिरोजशाह रोड के बाहर झाड़ियों में हलचल देखी. पुलिस अधिकारी ने आवाज लगाई तो एक युवक भागा. पुलिस को संदेह हुआ तो कांस्टेबल मनोज ने भागकर उसे पकड़ा. युवक ने बताया कि वह केबल चोरी करने आया था और उसके और भी साथी यहां छुपे हैं. तुरंत पुलिस का अन्य स्टाफ बुलाया गया.  

पुलिस ने देखा कि इन लोगों ने सांसद की कोठी की दीवार के बाहर झाड़ियों में तकरीबन चार गहरे गड्ढे किए थे. गड्ढे तकरीबन चार-चार फुट गहरे थे. यह चोर पुलिस को देखकर गड्ढों में छुपे हुए थे. पुलिस ने एक-एक करके 10 चोरों को गड्ढों से निकाला. इनमें एक ऑटो चालक को भी गिरफ्तार किया गया जो चोरी की केबल ढोने का काम करता था. यह लोग जमीन में बिछी दूरसंचार (MTNL) की हैवी केबल चुराते थे. यह केबल बहुत महंगी बिकती है. इसकी एक मीटर की कीमत लगभग 50 हजार रुपये बताई जा रही है.
 
3vl4mi7g

इस गिरोह में 50 से 60 लोग शामिल हैं जो 10-10 के ग्रुप में दिल्ली की अलग-अलग जगहों पर केबल चोरी करते थे. इनके पास से केबल काटने के कई तरह के औजार मिले हैं जिसमें ब्लेड, आरी, रस्से, फावड़ा, गैंती और चोरी में शामिल दो ऑटो मिले हैं. इस गिरोह का सरगना अखलास है, जो ठेकेदार के नाम से जाना जाता है. फिलहाल वह पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. यह लोग देर रात केबल चोरी के लिए गड्ढे खोदा करते थे. लोगों को लगता था कि लेबर सरकारी काम कर रहे हैं.   

इस 11 लोगों के लोगों में से आधे चोर वे हैं जो मंडी हाउस इलाके में इसी साल 13 अगस्त को केबल चोरी में गिरफ्तार हुए थे. अखलास इस मामले में भी वांटेड है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cable Thief Gang Arrested
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com