विज्ञापन
This Article is From Jan 25, 2019

बिहार के समस्तीपुर में लड़की का शव पेड़ से लटका हुआ मिला, पुलिस जांच में जुटी

कल्याणपुर के थाना प्रभारी ब्रजेश सिंह ने यहां बताया कि सुबह मिर्जापुर गांव के कुछ लोग घर से बाहर निकलकर बगीचे की तरफ निकले थे, तभी एक पेड़ से फंदे में लटका युवती का शव देखा.

बिहार के समस्तीपुर में लड़की का शव पेड़ से लटका हुआ मिला, पुलिस जांच में जुटी
फाइल फोटो
नई दिल्ली:

बिहार में समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के एक बगीचे से पुलिस ने शुक्रवार को पेड़ से लटका हुआ एक युवती का शव बरामद किया. युवती की पहचान अब तक नहीं हो पाई है. कल्याणपुर के थाना प्रभारी ब्रजेश सिंह ने यहां बताया कि सुबह मिर्जापुर गांव के कुछ लोग घर से बाहर निकलकर बगीचे की तरफ निकले थे, तभी एक पेड़ से फंदे में लटका युवती का शव देखा और उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी.  उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है. अब तक युवती की पहचान नहीं हो पाई है. दुष्कर्म के बाद हत्या की घटना से इंकार करते हुए उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत नहीं हो रहा. 

बिहार में RJD नेता की गोली मारकर हत्या, तेजस्वी बोले- नीतीश जी अपने गुंडे संभालिए, हमारे नेताओं को चुन-चुन कर मार रहे हैं

उन्होंने कहा कि संभव है कि युवती की अन्यत्र हत्या कर साक्ष्य छिपाने की नीयत से शव को पेड़ से लटका दिया गया हो, जिससे यह मामला आत्महत्या का लगे. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है. ​

बिहार में हुई मॉब लिंचिंग, वृद्ध को उतारा मौत के घाट​

 

इनपुट : आईएनएस

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar News, Crime News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com