आज दशहरा है. देशभर में रावण के पुतले जलाए जा रहे हैं. दशहरे को असत्य पर सत्य की विजय के प्रतीक में मनाया जाता है. लेकिन इस बार का दशहरा इसलिए भी खास है, क्योंकि इस बार सिर्फ रावण के पुतले ही नहीं जलाए जा रहे हैं, बल्कि सबके 'अपने-अपने रावण' भी दिखाए. कहीं किसी ने कॉकरोच का पुतला जलाया तो कहीं 'दिमागी नक्सल' दिखाकर रावण जलाया.
न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, दिल्ली में यूथ कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को रावण के रूप में चित्रित करते हुए उनका पुतला फूंका. यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंकने के साथ 'वोट चोरी की रासलीला' नाम से एक नुक्कड़ नाटक भी किया.
🔥 #NewsFlash : VOTE CHORI'S LANKA BURNT TO ASHES! 👹🔥 IYC brought the Dussehra heat, and the message has been conveyed to the Vote Chors 🏹👌 https://t.co/PUcvCKX7Wd
— Indian Youth Congress (@IYC) October 19, 2026
दिल्ली के पीतमपुरा में रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतलों के साथ 30 फुट ऊंचा कॉकरोच का पुतला जलाया गया. पीतमपुरा में वार्षिक रामलीला का आयोजन करने वाली श्री केशव रामलीला समिति ने कहा है कि कॉकरोच का पुतला गंदगी का प्रतीक है.
कॉकरोच का पुतला जलाए जाने पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके ने 'मुफ्त में प्रचार' के लिए धन्यवाद दिया. वहीं, CJP की लीगल हेड रत्ना सिंह ने इसे 'तमाशा' बताया.
VIDEO | Pitampura, Delhi: Shri Keshav Ramlila Committee to burn a 30-foot-tall cockroach effigy alongside Ravana on Dussehra today. (Full video available on PTI Videos - https://t.co/d8jp61yd2p) https://t.co/gCVWaDjsHW
— Press Trust of India (@PTI_News) October 20, 2026
पश्चिम विहार की इंद्रप्रस्थ रामलीला समिति ने समाज की कड़वी सच्चाइयों को उजागर करने की अपनी परंपरा को इस बार भी कायम रखा है. यहां रावण, कुंभकरण और मेघनाद के अलावा एक चौथे पुतले का दहन किया जाएगा, जिसका नाम 'आज का रावण' रखा गया है.
समिति के अध्यक्ष संदीप बिंदु ने बताया कि यह पुतला जेनेरिक दवाओं की कीमतों में हो रही भारी हेरफेर और नकली दवाओं के काले कारोबार का प्रतीक है. उन्होंने कहा कि आज दवाइयों के दाम इतने आसमान छू रहे हैं कि आम आदमी की पहुंच से बाहर हैं, ऊपर से नकली दवाओं का जोखिम जानलेवा साबित हो रहा है.
इसी तरह, लखनऊ के रामलीला मैदान में रावण का 75 फीट ऊंचा पुतला तैयार किया गया. इसे खास थीम पर डिजाइन किया गया है, जिसका मकसद 'राष्ट्र विरोधी', 'सनातन विरोधी' और 'दिमागी नक्सलवाद' को खत्म करना है.
#WATCH | Lucknow, UP: A towering 75-foot-tall effigy of Ravana equipped with mechanical moving parts has been prepared at the Ramlila grounds for the upcoming Ravan Dahan on the occasion of Dussehra. This year, the effigy has been designed around a specific contemporary theme aimed at eradicating 'anti-national,' 'anti-Sanatan,' and 'Dimagi Naxalism.'
— ANI (@ANI) October 20, 2026
वहीं, पंजाब दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लुधियाना के डेरेसी मैदान में रावण दहन समारोह में शामिल हुए. यहां रावण को 'चिट्टा' का प्रतीक बनाया गया था. चिट्टा एक तरह का ड्रग्स होता है, जो पंजाब में काफी तेजी से बढ़ रहा है. पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले नशा एक बड़ा मुद्दा बन गया है. अमित शाह ने वादा किया है कि अगर पंजाब में बीजेपी की सरकार बनती है तो नशे को खत्म कर दिया जाएगा.
#WATCH | Punjab: Ravan Dahan is being performed in Ludhiana's Ramlila Maidan, Daresi Road, on the occasion of #Dussehra. Union Home Minister Amit Shah participated in the Vijayadashami celebrations. https://t.co/jez5fDTRme
— ANI (@ANI) October 20, 2026
इसके अलावा, इंदौर में 'पौरुष' नाम की संस्था ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला का पुतला जलाने की कोशिश की. मुस्कान और साहिल को हाल ही में सौरभ राजपूत की हत्या में फांसी की सजा सुनाई गई है. हालांकि, पुलिस के समझाने के बाद पुतले से मुस्कान और साहिल की तस्वीरें हटा दी गईं और फिर ऐसे ही पुतला जलाया गया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं