विज्ञापन
This Article is From Mar 18, 2022

गोवा में वेश्यावृत्ति गिरोह का पर्दाफाश, एक एक्ट्रेस समेत 3 महिलाओं को बचाया गया

पुलिस के मुताबिक, अभिनेत्री समेत दो महिलाएं मुंबई के पास विरार की रहने वाली हैं जबकि एक महिला हैदराबाद की है.

गोवा में वेश्यावृत्ति गिरोह का पर्दाफाश, एक एक्ट्रेस समेत 3 महिलाओं को बचाया गया
प्रतीकात्मक तस्वीर.
पणजी:

गोवा में पणजी के निकट संगोलदा गांव में पुलिस ने वेश्यावृत्ति के एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया और एक टीवी अभिनेत्री समेत तीन महिलाओं को बचाया. अपराध शाखा ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. अपराध शाखा की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि अभिनेत्री समेत दो महिलाएं मुंबई के पास विरार की रहने वाली हैं जबकि एक महिला हैदराबाद की है.

पुलिस ने कहा, 'अपराध शाखा को हाफिज सैयद बिलाल नामक व्यक्ति के वेश्यावृत्ति की गतिविधियों में लिप्त होने की सूचना मिली थी और इसके अनुसार जाल बिछाया गया.'

सूचना की पुष्टि करने के बाद अपराध शाखा ने हैदराबाद के निवासी आरोपी ने संगोलदा गांव के पास 50 हजार रुपये के भुगतान पर सौदा तय किया. विज्ञप्ति के अनुसार 17 मार्च को जब आरोपी तीन महिलाओं के साथ पहुंचा तब उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Crime Hindi News, Prostitution Racket Busted In Goa
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com