विज्ञापन
This Article is From Mar 05, 2018

गाजियाबाद: होली में खूब मस्ती के बाद बाथरूम में मिली पति-पत्नी की लाश

इंदिरापुरम में रहने वाले एक दंपती का शव संदिग्ध हालत में उनके फ्लैट के बाथरूम से मिला है. 

गाजियाबाद: होली में खूब मस्ती के बाद बाथरूम में मिली पति-पत्नी की लाश
नीरज सिंघानिया और उनकी पत्नी.
नई दिल्ली: होली के दिन काफी मौज मस्ती करने के बाद इंदिरापुरम में एक दंपती का शव संदिग्ध हालात में मिला है. बताया जा रहा है कि घंटो तक परिवार और पड़ोसियों के साथ होली खेलने के बाद इंदिरापुरम में रहने वाले एक दंपती का शव संदिग्ध हालत में उनके फ्लैट के बाथरूम से मिला है. 

पुलिस को घरवालों ने सूचना दी. दोनों को अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत करार दिया गया. बताया यह भी जा रहा है कि पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट से भी कुछ नहीं पता चला है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दोनों की मौत को अनिश्चित बताया गया है. पुलिस ने बताया कि नीरज और रुचि का शव बाथरूम में पाया गया था और उनके शव के पास से ब्लड प्रेशर की गोलियों के स्ट्रिप भी मिले थे.

इस घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि फिलहाल शवों के आंत को संरक्षित करके रखा गया है, जिन्हें आगरा फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा. पुलिस को इस मामले में लिखित में कोई शिकायत नहीं मिली है. इंदिरापुरम के ज्ञान खंड 1 में नीरज अपनी पत्नी रुचि, माता-पिता, छोटे बहन-भाई के साथ 3बीएचके फ्लैट में रहते थे. नीरज और रुचि की पांच साल की एक बेटी भी है. पुलिस के अनुसार, दोनों ने जमकर अपने फ्लैट की छत पर सबके साथ होली खेली और वे शाम छह बजे अपने घर वापस आए. जब रात साढे नौ बजे तक दोनों अपने कमरे से बाहर नहीं आए तो परिजनों ने उनका दरवाजा खटखटाया.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com