विज्ञापन
This Article is From Jul 16, 2017

लुधियाना में नकाबपोश बाइकसवार ने पादरी की गोली मारकर हत्या की

पुलिस ने बताया कि घटना के समय मसीह गिरिजाघर के बाहर खड़े होकर अपने फोन पर बात कर रहे थे, जब नकाबपोश बाइकसवार ने उन्हें गोली मार दी.

लुधियाना में नकाबपोश बाइकसवार ने पादरी की गोली मारकर हत्या की
प्रतीकात्मक फोटो.
  • घटना शनिवार रात सलेम ताबरी इलाके में हुई
  • पीड़ित पादरी की पहचान सुल्तान मसीह के तौर पर हुई
  • सुल्तान मसीह 'द टेम्पल ऑफ गॉड चर्च' के प्रभारी थे
लुधियाना: चर्च के एक पादरी की यहां बाइकसवार दो हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी. घटना शनिवार रात सलेम ताबरी इलाके में हुई. पुलिस ने बताया कि पीड़ित की पहचान पादरी सुल्तान मसीह के तौर पर हुई है. उन्होंने बताया कि घटना के समय मसीह गिरिजाघर के बाहर खड़े होकर अपने फोन पर बात कर रहे थे. उन्हें तुरंत ही डीएमसी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

पुलिस ने बताया कि उनके बेटे राहुल मसीह का कहना है कि उसके पिता यहां 30 साल से रह रहें थे और उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी. वह सलेम तबरी स्थित 'द टेम्पल ऑफ गॉड चर्च' के प्रभारी थे. पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.  


(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bike Rider, Church, Punjab, Ludhiana, Shot Dead
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com