गैरिसन इंजीनियर ठेकेदार के बिल पास कराने के एवज में रिश्वत ले रहा था (प्रतीकात्मक चित्र)
बेंगलुरू:
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने भारतीय सेना में गैरिसन इंजीनियर के पद पर कार्यरत एक अधिकरी और उसके सहायक को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है. सीबीआई ने बताया कि दोनों सैन्य अधिकारियों को कर्नाटक से 50,000 रुपये और 30 सोने का सिक्का बतौर रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.
सीबीआई अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार सैन्य अधिकारियों की पहचान मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विसेज (एमईएस) में कार्यरत लेफ्टिनेंट कर्नल जे. एस. बाथ और सहायक गैरिसन इंजीनियर आरबी चव्हाण के रूप में की गई है. दोनों पर एक सिविल ठेकेदार के लंबित बिलों के भुगतान को मंजूरी दिलाने के एवज में रिश्वत लेने का आरोप है.
यह भी पढ़ें:
ईडी का पूर्व अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार
सीबीआई ने रिश्वतखोरी के मामले में सेना के कर्नल समेत चार गिरफ्तार
सीबीआई ने दोनों के खिलाफ शिकायत मिलने के बाद उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है.
सीबीआई ने बताया कि शिकायत में कहा गया है कि दोनों सैन्य अधिकारियों ने एक सिविल ठेकेदार से उसके लंबित बिलों के भुगतान को मंजूरी देने के एवज में क्रमश: 1.5 लाख रुपये और एक लाख रुपये की मांग की थी.
VIDEO: रिश्वत के मामले में आईएएस अधिकारी गिरफ्तार अधिकारी ने बताया कि दोनों ने रिश्वत की 50-50 हजार रुपये की पहली किश्त सोना और नकदी के रूप में देने के लिए कहा था. इसके बाद शिकायत मिलने पर सीबीआई ने जाल बिछाया और गैरिसन इंजीनियर को 30 सोने के सिक्के लेते और सहायक गैरिसन इंजीनियर को 50,000 रुपये लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं