विज्ञापन
This Article is From Sep 04, 2017

दिल्ली : बच्चों के साथ 'गंदा काम' करने वाला ब्रिटिश नागरिक गिरफ्तार, फोन में मिले कई आपत्तिजनक वीडियो

दिल्ली पुलिस ने आरके पुरम इलाके से एक ब्रिटिश नागरिक को गिरफ्तार किया है, जिस पर एक ब्लाइंड स्कूल के कई बच्चों का यौन शोषण करने का आरोप है.

दिल्ली : बच्चों के साथ 'गंदा काम' करने वाला ब्रिटिश नागरिक गिरफ्तार, फोन में मिले कई आपत्तिजनक वीडियो
प्रतीकात्मक चित्र
  • नेशनल एसोसिएशन फ़ॉर द ब्लाइंड के बच्चों से यौन शोषण का आरोप
  • आरोपी ब्रिटिश नागरिक स्कूल का नियमित दानदाता है
  • कुछ बच्चों के साथ उसे आपत्तिजनक हालत में देखा गया
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने आरके पुरम इलाके से एक ब्रिटिश नागरिक को गिरफ्तार किया है, जिस पर एक ब्लाइंड स्कूल के कई बच्चों का यौन शोषण करने का आरोप है. पुलिस के मुताबिक उन्हें रविवार दोपहर एक पीसीआर कॉल आई, जिसमें कहा गया कि आरके पुरम के नेशनल एसोसिएशन फ़ॉर द ब्लाइंड के बच्चों के साथ एक शख्स ने यौन शोषण किया है. छानबीन के दौरान पता चला कि 54 साल का मुर्राय डेनिस वार्ड नाम का एक ब्रिटिश नागरिक पिछले 8-9 साल से इस स्कूल का नियमित डोनर है, यानी स्कूल की आर्थिक मदद करता है और यहां अक्सर आता भी रहता है. उसके खिलाफ तीन नेत्रहीन बच्चों ने यौन शोषण के आरोप लगाए. पुलिस ने इन बच्चों की शिकायत पर पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को रविवार देर रात गिरफ्तार कर लिया.
यह भी पढ़ें: छात्रा का यौन उत्पीड़न करने पर पीटी शिक्षक गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक मुर्राय डेनिस वार्ड गुड़गांव की एक कंपनी में अप्रैल, 2017 तक काम कर रहा था. इसी बीच उसे पैरालिसिस अटैक हुआ और तब से उसका इलाज चल रहा है. आरोपी के मोबाइल फोन और मैकबुक से कई बच्चों के आपत्तिजनक वीडियो मिले हैं. पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी पीडोफाइल है.

यह भी पढ़ें: दिल्ली में 9 साल के बच्चे का नग्न शव मिला, शरीर पर सिगरेट से दागे जाने के निशान

संस्था के महासचिव के मुताबिक एक वालंटियर ने शनिवार को कुछ बच्चों के साथ ब्रिटिश नागरिक को आपत्तिजनक हालत में देखा और उसने इसकी शिकायत की, फिर हमने पूरे मामले की जांच की और रविवार को पुलिस को इस पूरी घटना की जानकारी दी. महासचिव के मुताबिक बाहरी लोगों की एंट्री ऑफिस एरिया, कैंटीन तक ही है, लेकिन डेनिस कभी-कभार बच्चों को अंग्रेज़ी पढ़ाने के लिए जाता था और उसी दौरान उसने ये घिनौना अपराध किया.

VIDEO : दिल्ली में चार बच्चियों के यौन शोषण का आरोपी पकड़ा गया
अभी पुलिस पीड़ित तीनों बच्चों की काउंसिलिंग करवा रही है और ब्लाइंड स्कूल के दूसरे बच्चों से बातचीत कर रही है कि कहीं उनका भी तो यौन शोषण नहीं किया गया है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sexual Abuse, Delhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com