विज्ञापन
This Article is From Oct 06, 2017

स्कूल के चौकीदार ने 4 छोटे बच्चों पर शराब डालकर जिंदा जलाया, 40 लोग घायल

राज्य के महापौर और पुलिस के मुताबिक, स्कूल में एक सुरक्षाकर्मी ने बच्चों पर शराब डाल दी और फिर उनमें आग लगा दी.

स्कूल के चौकीदार ने 4 छोटे बच्चों पर शराब डालकर जिंदा जलाया, 40 लोग घायल
चौकीदार ने स्कूल के 4 बच्चों को जलाया
  • बच्चों को जलाने के बाद खुद को आग लगाई
  • कई लोग हादसे के बाद सदमे में हैं
  • कथित तौर पर अवसाद से जूझ रहा था हमलावर
रियो डी जनेरियो: ब्राजील के दक्षिणपूर्वी राज्य मिनास गेराइस के एक किंडरगार्टन में गुरुवार को एक शख्स ने चार बच्चों को जिंदा जला दिया और उसके बाद खुद को भी आग के हवाले कर दिया. समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, जनाउबा शहर में हुए इस हमले में 40 अन्य लोग घायल हुए हैं.

दिल्ली : मंदिर की छत पर मिला अधजला शव, अवैध संबंधों की वजह से की गई हत्या

राज्य के महापौर और पुलिस के मुताबिक, स्कूल में एक सुरक्षाकर्मी ने बच्चों पर शराब डाल दी और फिर उनमें आग लगा दी. जनाउबा के क्षेत्रीय अस्पताल के मुताबिक, यहां 40 और लोग लाए गए हैं, जिनमें से 25 जली हुई अवस्था में हैं और 15 सदमे में हैं.

उत्तर प्रदेश: रेप की कोशिश के बाद लड़की को जिंदा जलाया
अस्पताल में बाकी के मरीजों में 14 बच्चे हैं, जिनकी उम्र चार से पांच साल है और बाकी स्कूल का स्टाफ है. इनमें से सभी 20 फीसदी से अधिक जल गए हैं. हमलावर स्कूल में 2008 से रात के समय चौकीदारी करता रहा है और कथित तौर पर अवसाद से जूझ रहा था. राष्ट्रपति मिशेल टेमर ने इस भयावह घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए ट्वीट कर कहा, मुझे जनाउबा में हुई इस घटना पर खेद हैं, इसमें बच्चों को भी निशाना बनाया गया है. मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवार के साथ हैं.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Brazil Horror, Guard Burns
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com