विज्ञापन
This Article is From Mar 04, 2020

पति ने 4 दोस्तों के साथ मिलकर किया था सामूहिक दुष्कर्म, 3 साल बाद मामला दर्ज

बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के बैरिया थाना क्षेत्र में एक विवाहिता को अब न्याय मिलने की आस जग गई है. आरोप है कि विवाहिता के साथ उसके पति ने अपने चार दोस्तों के साथ मिलकर करीब तीन साल पहले दुष्कर्म किया.

पति ने 4 दोस्तों के साथ मिलकर किया था सामूहिक दुष्कर्म, 3 साल बाद मामला दर्ज
प्रतीकात्मक फोटो.
पश्चिम चंपारण:

बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के बैरिया थाना क्षेत्र में एक विवाहिता को अब न्याय मिलने की आस जगी है. आरोप है कि विवाहिता के साथ उसके पति ने अपने चार दोस्तों के साथ मिलकर करीब तीन साल पहले दुष्कर्म किया. अब मुख्यमंत्री कार्यालय के हस्तक्षेप के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस के मुताबिक, "संग्रामपुर इलाके की रहने वाली एक लड़की की शादी 26 दिसंबर, 2014 को बैरिया के पखनाहा बाजार निवासी तजाद्दीन खान के साथ हुई थी. शादी के कुछ ही दिनों के बाद पीड़िता को प्रताड़ित किया जाने लगा. इस कड़ी में 18 अगस्त, 2016 को पति बाहर कमाने चला गया जो फिर 29 अक्टूबर, 2016 को वापस आया. इसके बाद उसने अपनी पत्नी के सारे आभूषण बेच दिए."

उन्नाव रेप केस: पीड़िता के पिता की मौत के मामले में कुलदीप सिंह सेंगर समेत 7 दोषी करार, 4 बरी

आरोप है कि इसके बाद उसने अपनी पत्नी से मांग की कि वह अपने पिता से बुलेट बाइक दिलाए. इसी बीच 16 नवम्बर, 2016 को पति अपनी पत्नी को एक दोस्त के घर पार्टी के बहाने ले गया. पीड़िता का आरोप है कि वहां पहले से ही चार लोग थे और सभी दोस्तों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. पीड़िता का कहना है कि इस बीच महिला गर्भवती हो गई और वह अपने मायके दिल्ली चली गई, जहां उसके पिता ऑटो चलाने का काम करते हैं.

रेप की शिकायत वापस लेने के लिए पति-पत्नी के कपड़े उतारकर की पिटाई, Video वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस

पीड़िता का आरोप है कि पुलिस से शिकायत भी की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. पीड़ित महिला ने 29 दिसम्बर, 2019 को बिहार के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर इस घटना की जानकारी दी. मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों ने 15 जनवरी को पुलिस महानिदेशक को कार्रवाई के लिए निर्देश दिया. सीएमओ से मिले आदेश के बाद पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर दो मार्च को बैरिया थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है.

बैरिया के थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया, "पीड़िता के लिखित बयान के आधार पर सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में बैरिया थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है तथा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है."


VIDEO: फिरोजाबाद में रेप पीड़ित के पिता की गोली मारकर हत्या

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gang Rape, Bihar News, Bihar Crime
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com