विज्ञापन

Bihar: बेल पर बाहर आए पति ने पत्नी की पीट-पीटकर हत्या, नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप में जेल में था बंद

Bihar News: नालंदा जिले में एक सनकी पति ने अपनी पत्नी को बेरहमी से पीट-पीटकर मार डाला. अपना जुर्म छिपाने के लिए वह घटना को एक्सीडेंट दिखाने की कोशिश कर रहा था.

Bihar: बेल पर बाहर आए पति ने पत्नी की पीट-पीटकर हत्या,  नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप में जेल में था बंद
प्रतीकात्मक तस्वीर

Nalanda News: बिहार के नालंदा जिले के नूरसराय थाना इलाके के परासी गांव में शनिवार देर रात दिल दहला देने वाली घटना हुई. एक सनकी पति ने अपनी पत्नी को बेरहमी से पीट-पीटकर मार डाला और मामले को छिपाने के लिए उसके सीढ़ियों से गिरने की अफवाह फैला दी, ताकि किसी को उस पर शक न हो.

15 दिन पहले ही घर लौटा था पति

मृतका की पहचान राखी कुमारी (30) के रूप में हुई है, जो मनीष कुमार उर्फ ​​सूरजभान की पत्नी थी. घटना के बाद से आरोपी पति फरार बताया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक, आरोपी हाल ही में बेल पर जेल से बाहर आया था. वह नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप में करीब सात महीने से जेल में था और करीब 15 दिन पहले ही घर लौटा था.

 2020 में की थी बेटी की शादी

मृतका के पिता सिलाव थाना क्षेत्र के करियाना निवासी उपेंद्र कुमार ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी 2020 में की थी. शादी के बाद से ही दामाद अक्सर पैसे की मांग करता था और न देने पर बेटी को मारता-पीटता था. उन्होंने आरोप लगाया कि उनका दामाद शराबी है और हर दिन 5,000 से 10,000 रुपये मांगता था.

बेटी की थी बेरहमी से पिटाई 

शनिवार की देर रात पड़ोसियों ने फोन कर उन्हें सूचना दी कि उनकी बेटी की दामाद ने बेरहमी से पिटाई की जिससे उसकी हालत गंभीर है. उसे आनन-फानन में  बिहारशरीफ के सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी. परिजनों के अनुसार मृतका के शरीर पर कई गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं.

रिपोर्ट आने के बाद होगी स्थिति स्पष्ट

मामले में जानकारी देते हुए डीएसपी-2 संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. परिवार से पूछताछ के बाद प्रारंभिक जांच में पति-पत्नी के बीच मारपीट की बात सामने आई है, जिसमें महिला की मौत हुई है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी.

 पति की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कर रही है छापेमारी

वहीं, थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि महिला की पीट-पीटकर हत्या किए जाने की आशंका है. शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है और आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

यह भी पढ़ें: SDM Kajal Meena Bribery Case: रीडर पर भरोसा करना SDM काजल मीणा को पड़ा भारी, और एक व्हाट्स ऐप काल बना जी का जंजाल

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com