विज्ञापन
This Article is From Aug 05, 2017

आगरा में सबसे बड़े वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, एमबीए युवक है सरगना

एसएसपी दिनेशचंद्र दुबे ने शुक्रवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि वाहन चोर गिरोह का सरगना आशीष ने आगरा के हिंदुस्तान कॉलेज से 2016 में एमबीए किया था.

आगरा में सबसे बड़े वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, एमबीए युवक है सरगना
प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर
आगरा: आगरा पुलिस ने अभी तक का सबसे बड़ा वाहन चोर गिरोह पकड़ा है. इसको एमबीए कर चुका युवक चला रहा था. गिरोह के पास से 100 बाइक और स्कूटी जब्त की गयी हैं. एसएसपी दिनेशचंद्र दुबे ने शुक्रवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि वाहन चोर गिरोह का सरगना आशीष ने आगरा के हिंदुस्तान कॉलेज से 2016 में एमबीए किया था. इसके बाद से वह वाहन चोर गिरोह चला रहा था. आशीष रेकी करता था. इसके बाद बाइक और स्कूटी की चोरी की जाती थी.

इस काम में गिरोह बहुत तेज था. मास्टर की से बाइक चोरी करने के बाद अपने दूसरे साथी को दे देते थे. इसके बाद बाइक और स्कूटी के पुर्जे अलग-अलग कर दिये जाते थे. पकड़े गए वाहन चोरों में राजीव, आशीष, मोहिद खां, नसरूद्दीन उर्फ नासिर, अशोक उर्फ आर्यन, असगर और सोनू उर्फ विवेक जैन हैं.

इनके पास से एक तमंचा 315 बोर व दो कारतूस तथा पांच मोटरसाइकिल, चार एक्टिवा, 38 इंजन मोटरसाइकिल, 10 चैसिस मोटरसाइकिल, 39 वॉडी एक्टिवा, 49 टंकी मोटरसाइकिल, 16 टंकी एक्टिवा, 29 साइलेंसर, 64 पहिये टू व्हीलर, सात मोटरसाइकिल, एक मास्टर चॉबी बरामद की है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Auto Thief Gang
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com