विज्ञापन
This Article is From Aug 08, 2017

अलीगढ: आपसी कहासुनी में 2 सगे भाइयों को साथियों ने मारी गोली

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. साथ ही एक नामजद समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.

अलीगढ: आपसी कहासुनी में 2 सगे भाइयों को साथियों ने मारी गोली
प्रतीकात्मक चित्र
अलीगढ़: जनपद के गांधीपार्क थाना क्षेत्र के सरांय बैरागी में सोमवार को रक्षा बंधन के दिन कहासुनी में दो सगे भाइयों की गोली मारकर हत्या कर दी गई. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. साथ ही एक नामजद समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश पांडेय ने बताया कि सोमवार सुबह 11 बजे थाना गांधीपार्क क्षेत्रांतर्गत सरांय बैरागी निवासी सगे भाई वसीम उम्र 28 वर्ष व आशु उम्र 22 वर्ष की रेलवे रोड अफसरा सिनेमा के पास सुरेश और उसके तीन साथियों ने आपसी कहासुनी में लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर हत्या कर दी.

उन्होंने बताया कि पुलिस में दर्ज कराई गई प्राथमिकी के मुताबिक, सुरेश आदि तीन लोगों द्वारा आपसी कहासुनी में लाइसेंसी पिस्तौल से गोली मारकर हत्या कर दी गई. उन्होंने बताया कि इस संबंध में थाना गांधीपार्क में सुरेश आदि तीन व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज करके अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं. इलाके में व्याप्त तनावा को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com