बीते 29 मई को सिद्धू मुसेवाला की हत्या के बाद जहां एक तरफ उनके गांव में मातम पसरा हुआ था वहीं दूसरी तरफ दूर समंदर किनारे कुछ शूटर जश्न मना रहे थे. खबरों के मुताबिक, इन शूटरों ने ही सिद्धू मुसेवाला की हत्या की योजना बनाई थी. गुजरात में इन गैंगस्टरों ने समंदर किनारे फोटो सेशन भी करवाया.
सिद्धू के कत्ल के बाद शूटरों को गिरफ्तार करने के लिए 5 राज्यों (दिल्ली,हरियाणा, राजस्थान, पंजाब और महाराष्ट्र) की पुलिस कई जगहों पर एक साथ रेड कर रही थी. लेकिन ये गैंगस्टर दूर समंदर किनारे जश्न मना रहे थे. सिद्धू मुसावाला मर्डर केस में पंजाब पुलिस ने चार्जशीट दाखिल कर दी है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सूत्रों ने एनडीटीवी को एक चौंकाने वाली तस्वीर दी है जिससे पता चलता है कि सिद्धू की हत्या करने के बाद सभी शूटर्स सीधे गुजरात पहुंचे थे जहां सबने सिद्धू की हत्या का मिशन पूरा होने पर जश्न मनाया था. इतना ही नहीं आरोपियों ने समंदर किनारे फोटो सेशन करवाया था जबकि दिल्ली, पंजाब, महाराष्ट्र हरियाणा और राजस्थान पुलिस इनकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही थी
इस फोटो में रेड चेक शर्ट में अंकित, दीपक मुंडी(फरार), सचिन, प्रियव्रत फौजी, कपिल पंडित और कशिश उर्फ कुलदीप दिखाई दे हैं. इनमें कपिल पंडित और सचिन ने हत्या के बाद शूटर्स को पंजाब से भगाने में औऱ छुपाने में मदद की थी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं