राजस्थान की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए कुख्यात लॉरेंस-रोहित गोदारा गैंग के अहम सदस्य आदित्य जैन उर्फ टोनी को दुबई से गिरफ्तार कर लिया. टोनी इस गैंग का "कंट्रोल रूम" माना जाता था, जो गैंग के लिए "डब्बा कॉल" सर्विस मुहैया कराता था और देशभर में धमकियों और अपराधों को अंजाम देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता था. यह खूंखार अपराधी AGTF की टीम के साथ जयपुर एयरपोर्ट पर पहुंचा, जिसके बाद उसे कड़ी सुरक्षा में पुलिस हिरासत में ले लिया गया.
अपराध की दुनिया का "मास्टरमाइंड"
आदित्य जैन उर्फ टोनी लॉरेंस-रोहित गोदारा गैंग का एक ऐसा चेहरा था, जो पर्दे के पीछे से गैंग की गतिविधियों को चलाया करता है. टोनी "डब्बा कॉल" (अवैध फोन कॉल) के जरिए व्यापारियों को धमकियां देता था और फिरौती की मांग करता था. पिछले कई सालों में गैंग द्वारा की गई उगाही, फायरिंग और अन्य अपराधों में उसकी सक्रिय भूमिका रही. उस पर राजस्थान और देश के कई हिस्सों में दर्जनों मामले दर्ज थे, लेकिन वह लंबे समय से फरार चल रहा था.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इंटरपोल और AGTF की संयुक्त कार्रवाई
टोनी को पकड़ने के लिए AGTF ने इंटरपोल के साथ मिलकर एक सुनियोजित ऑपरेशन चलाया. डीआईजी योगेश यादव और एएसपी नरोत्तम वर्मा के नेतृत्व में इंटरपोल टीम ने उसके खिलाफ रेड नोटिस जारी करवाया. इसके बाद AGTF की टीम ने संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी शुरू की और पता लगाया कि टोनी संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में छिपा हुआ है. एएसपी सिद्धांत शर्मा की निगरानी में चीफ इंस्पेक्टर मनीष शर्मा, चीफ इंस्पेक्टर सुनील जांगिड़ और चीफ इंस्पेक्टर रविंद्र प्रताप ने उसकी लोकेशन का पता लगाया.
सीबीआई के जरिए इंटरपोल को एक रेफरेंस भेजा गया, जिसके आधार पर UAE पुलिस ने टोनी को हिरासत में लिया. UAE अधिकारियों ने राजस्थान पुलिस से संपर्क कर एक टीम भेजने को कहा. इसके बाद एएसपी सिद्धांत शर्मा के नेतृत्व में एक विशेष टीम दुबई रवाना हुई. इस टीम में चीफ इंस्पेक्टर रविंद्र प्रताप, चीफ इंस्पेक्टर सुनील जांगिड़, सब-इंस्पेक्टर कमलेश, हेड कांस्टेबल रमेश और कांस्टेबल सनी शामिल थे.
गैंग पर कसेगा शिकंजा
टोनी की गिरफ्तारी को लॉरेंस-रोहित गोदारा गैंग के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है. उसकी गिरफ्तारी से गैंग की कम्युनिकेशन चेन टूटने की संभावना है, जिससे कई और मामलों का खुलासा हो सकता है. AGTF अब टोनी से पूछताछ कर गैंग के अन्य सदस्यों और उनके ठिकानों तक पहुंचने की कोशिश करेगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं