प्रतीकात्मक तस्वीर
नोएडा:
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में दो सौ से ज्यादा लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक बदमाश को थाना सेक्टर-20 पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इसके दो साथी अभी फरार हैं. थाना सेक्टर-20 के प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार शाही ने बताया कि बीती रात को गश्त पर निकले सेक्टर-19 चौकी प्रभारी महेश मिश्रा ने एक सूचना के आधार पर मनीष उर्फ मिंटू नामक लुटेरे को गिरफ्तार किया.
पुलिस ने आरोपी के पास से सात मोबाइल फोन व लूट में प्रयोग होने वाली एक मोटरसाइकिल बरामद की है. थाना प्रभारी ने बताया कि इसके दो साथी आबिद व अर्सनान मौके से भाग गये. पुलिस उनकी तलाश कर रही है. पूछताछ के दौरान पकड़े गये बदमाशों ने नोएडा, दिल्ली सहित कई जगहों पर दो सौ से ज्यादा लूट की वारदातें करने की बात स्वीकार की है.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं