विज्ञापन

पहले पत्नी से मारपीट और फिर... नशे में धुत पिता ने 1 साल की मासूम के साथ जो किया, वो दिल दहला देगा

कानपुर में एक शराबी पिता ने अपनी एक साल की बच्ची को ठंडे पानी से भरे टब में डुबो दिया, जिस कारण उसकी मौत हो गई. व्यक्ति ने पहले अपनी पत्नी से मारपीट की और फिर गुस्से में आकर बच्ची को पानी में फेंक दिया था.

पहले पत्नी से मारपीट और फिर... नशे में धुत पिता ने 1 साल की मासूम के साथ जो किया, वो दिल दहला देगा
बच्ची की मां का रो-रोकर बुरा हाल है.
  • कानपुर में शराबी पिता ने अपनी एक साल की बेटी को ठंडे पानी से भरे टब में डुबोकर मार डाला
  • आरोपी गोपाल गुप्ता नशे में पत्नी रुचि से मारपीट करता था और परिवार के साथ अन्यायपूर्ण व्यवहार करता था
  • बच्ची को रुचि ने पानी से निकाला था पर उसकी हालत बिगड़ने पर इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
कानपुर:

कानपुर नगर के रावतपुर थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार और इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक शराबी पिता ने अपनी ही एक साल की मासूम बेटी को मौत के घाट उतार दिया. नशे में धुत व्यक्ति ने पहले अपनी पत्नी के साथ मारपीट की और फिर क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए अपनी दुधमुंही बच्ची को कड़ाके की सर्दी में ठंडे पानी से भरे टब में फेंक दिया. मासूम बच्ची कई दिनों तक जिंदगी और मौत से जूझती रही लेकिन आखिरकार शुक्रवार को वह जिंदगी की जंग हार गई.

शराब ने उजाड़ दिया हंसता-खेलता परिवार

डेढ़ साल पहले गोपाल गुप्ता और रुचि की शादी हुई थी. दोनों ने लव मैरिज की थी. गोपाल ई-रिक्शा चलाता है. वह रुचि को कॉलेज से लाता-ले जाता था. इसी दौरान दोनों में प्रेस प्रसंग शुरू हुआ और 16 सितंबर 2024 को दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली. शादी के कुछ समय बाद दोनों को बेटी हुई. लेकिन शादी के बाद शराब की लत ने हंसते-खेलते परिवार को बर्बाद कर दिया. वह आए दिन नशे में धुत होकर घर आता और रुचि के साथ मारपीट करता. गोपाल के घरवाले भी उसके बर्ताव से तंग आ गए थे. इसके बाद गोपाल, मधु और उसकी बेटी सूर्य विहार में किराये के मकान में रहने लगे.

Latest and Breaking News on NDTV

पत्नी से मारपीट, बेटी को डूबो दिया

डीसीपी कासिम आबिदी ने बताया कि 1 फवरवरी को गोपाल और रुचि के बीच विवाद हुआ था. नशे में धुत होकर गोपाल ने रुचि को पीटा. इसके बाद अपनी एक साल की बेटी को गुस्से में उठाकर पानी से भरे टब में डुबो दिया. रुचि ने जैसे-तैसे बच्ची को पानी से निकाला लेकिन ठंडे पानी में भीगने के कारण उसकी हालत बिगड़ने लगी. रुचि उसे लेकर अस्पतालभागी. उसका इलाज चल रहा था लेकिन हालत में कोई सुधार नहीं हुआ. उन्होंने बताया कि बच्ची एक हफ्ते तक जिंदगी और मौत की जंग लड़ती रही लेकिन शुक्रवार सुबह उसकी मौत हो गई. 

Latest and Breaking News on NDTV

बच्ची की मौत से रुचि के परिवार वाले लोग सीधे गोपाल के घर पहुंचे. वहां उन्होंने बेटी की हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया. मौके पर पुलिस ने पहुंचकर परिजनों को शांत कराया और कार्रवाई का आश्वासन दिया. 

डीसीपी कादरी ने बताया कि पोस्टमार्टम में मौत का कारण साफ नहीं हो सका है, इसलिए विसरा को सुरक्षित रख लिया गया है. उन्होंने बताया कि परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com