विज्ञापन
This Article is From Jul 11, 2019

बिहार में 80 वर्षीय वृद्ध महिला के साथ दुष्कर्म, आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया 

बिहार के मधुबनी जिले के अंधराठाढ़ी थाना अंतर्गत जमैला गांव में 80 वर्षीय वृद्ध महिला के साथ बीते देर रात्रि बलात्कार करने वाले एक नाबालिग लड़के की पिटाई करने के बाद ग्रामीणों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया.

बिहार में 80 वर्षीय वृद्ध महिला के साथ दुष्कर्म, आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया 
प्रतीकात्मक तस्वीर.
पटना:

बिहार के मधुबनी जिले के अंधराठाढ़ी थाना अंतर्गत जमैला गांव में 80 वर्षीय वृद्ध महिला के साथ बीते देर रात्रि बलात्कार करने वाले एक नाबालिग लड़के की पिटाई करने के बाद ग्रामीणों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस अधीक्षक सत्यप्रकाश ने गुरूवार को बताया कि पीडि़ता की मेडिकल जांच जिला सदर अस्पताल में करायी गयी है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी लड़के मोहम्मद अहमद उर्फ चाँद (15) को न्यायिक हिरासत में लेकर उसे रिमांड होम भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

अब असम में 55 साल के बुजुर्ग ने किया 7 साल की बच्ची से बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

लड़के ने इस वारदात को उस समय अंजाम दिया जब वृद्ध महिला अपने घर में सो रही थी और विरोध करने पर आरोपी ने वृद्ध महिला को जान से मारने की धमकी दी. वारदात के बाद महिला द्वारा शोर मचाने पर परिजनों एवं ग्रामीणों ने आरोपी लड़के की पिटाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया. 
 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com