प्रतीकात्मक चित्र
- मृतक बच्चों के परिजनों ने किया हंगामा
- इलाज में लापरवाही बरतने का लगाया आरोप
- पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
रायपुर:
छत्तीसगढ़ के एक अस्पताल में 6 बच्चों की मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ. म़तक बच्चों के परिजनों का आरोप है कि सभी बच्चों की मौत अस्पताल प्रशासन की लापरवाही की वजह से हुई है. परिजनों के अनुसार अस्पताल में इलाज के दौरान बरती जा रही लापरवाही की वजह से सभी बच्चों की मौत हुई . घटना मेकाहारा के एक अस्पताल की है. पुलिस ने फिलहाल परिजनों के आरोप के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
यह भी पढ़ें: स्कूल के Annual Function में 9 बच्चों की मौत के वायरल वीडियो की यह है सच्चाई
इस मामले में परिजनों ने अस्पताल के डॉक्टरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. हालांकि डॉक्टरों का कहना है कि बच्चों की मौत किसी लापरवाही की वजह से नहीं हुई है. सभी बच्चों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इस वजह से इलाज के दौरान उनकी मौत हुई. वहीं अस्पताल प्रबंधन 6 मौतों से साफ इनकार कर रहा है. अस्पताल के रिकॉर्ड के अनुसार सिर्फ तीन बच्चों की मौत हुई,और सभी के मौत की वजह से एक दूसरे से बिल्कुल अलग थी.
यह भी पढ़ें: ऑटोरिक्शा में आग लगने से दो बच्चों समेत तीन लोगों की गई जान
गौरतलब है कि पिछले साल गौरखपुर के एक अस्पताल में भी बच्चों की मौत की वजह से प्रशासन पर कई तरह के सवाल खड़े हुए थे. उस दौरान मौत की मुख्य वजह से ऑक्सीजन सिलेंडर की उपलब्धता का न होने को बताया गया था.
VIDEO: दिल्ली सरकार ने मैक्स अस्पताल का रद्द
इस मालमे में यूपी सरकार ने कई बड़े अधिकारियों को निलंबित भी किया था.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
6 Child Lost Life In Hospital