विज्ञापन

गुरुग्राम में पुलिस एनकाउंटर में 4 अपराधी ढेर, 1 घायल; 3 पुलिसकर्मी भी घायल

गुरुग्राम पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम ने एनकाउंटर में 4 अपराधियों को ढेर कर दिया है. अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी थी. इस एनकाउंटर में तीन पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं.

गुरुग्राम में पुलिस एनकाउंटर में 4 अपराधी ढेर, 1 घायल; 3 पुलिसकर्मी भी घायल
एनकाउंटर के बाद मौके पर पुलिस टीम मौजूद है.
गुरुग्राम:

गुरुग्राम में पुलिस ने एक एनकाउंटर में 4 अपराधियों को ढेर कर दिया है, जबकि एक घायल हो गया है. इसमें तीन पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं. पुलिस ने बताया कि क्राइम ब्रांच की टीमों को पुलिस कंट्रोल रूप से एक संदिग्ध स्कॉर्पियो गाड़ी में कुछ हथियार बंद अपराधियों के होने बारे में सूचना मिली. क्राइम ब्रांच की टीमें जब सुशांत लोक एरिया में पहुंची तो अपराधियों द्वारा एक इसी दौरान एक व्यवसायी के घर पर अत्याधुनिक हथियारो से फायरिंग करनी शुरू कर दी गई थी. इस व्यवसायी को विदेश में बैठे एक इनामी गैंगस्टर से फिरौती के लिए लगातार संदेश आ रहे थे.

 क्राइम ब्रांच द्वारा अपराधियों को आत्म समर्पण करने के लिए चेतावनी दी गई लेकिन उनके द्वारा पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग शुरू कर दी और भागने की कोशिश की गई. पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षा और अपराधियों को पकड़ने के उद्देश्य से जवाबी फायरिंग की गई, जिसमें सभी 5 शूटर  को गोली लगी. सभी को जब एक निजी सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल में भर्ती करवाया गया तो डाक्टरों द्वारा 4 अपराधियों को मृत घोषित किया गया और एक का उपचार अस्पताल में जारी है.

इस मुठभेड़ के दौरान गुरुग्राम पुलिस के 03 पुलिसकर्मी भी गोली लगने से घायल हुए हैं. तीनों घायल पुलिसकर्मियों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उपचार उपलब्ध कराया गया है. उनकी स्थिति पर चिकित्सकों द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है. घटना की सूचना मिलते ही गुरुग्राम पुलिस के DCP क्राइम और DCP ईस्ट भी मौके पर पहुंच गए. 

साथ ही सीन-ऑफ-क्राइम, एफएसएल और अन्य संबंधित पुलिस टीमें घटनास्थल का वैज्ञानिक एवं तकनीकी निरीक्षण करके आवश्यक साक्ष्य एकत्रित कर रही हैं. मामले में नियमानुसार अग्रिम कानूनी कार्यवाही की जा रही है. पुलिस ने बताया कि अपराधियों की पहचान अलग से दी जारी की जाएगी.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gurugram, Gurugram Police, Gurugram Police Action, Police Encounter
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com