कॉमनवेल्थ गेम्स के 11 दिनों का एक्शन देर रात ग्लासगो के मशहूर हाइड्रो एरिना में होने वाली क्लोजिंग सेरेमनी के साथ खत्म हो जाएगा. राष्ट्रमंडल खेल 2026 के संस्करण में सिर्फ 10 खेलों को शामिल किया गया था. ऐसे में भारत को अधिक पदकों की उम्मीद नहीं थी, लेकिन भारतीय दल ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया. जहां बॉक्सरों ने गोल्ड मेडल की बारिश की तो वहीं एथलेटिक्स में भी भारत ने पहली दफा पदक जीते. कॉमनवेल्थ खेलों का अगला संस्करण भारत के अहमदाबाद में होना है. ऐसे में आज देर रात होने वाली क्लोजिंग सेरेमनी में भारत को बैटन सौंपी जाएगी. क्लोजिंग सेरेमनी में मशहूर भारतीय संगीतकार शंकर महादेवन की भी परफॉर्मेंस होगी.
क्लोजिंग सेरेमनी में कौन करेगा परफॉर्म?
सबसे पहले एथलीट की परफॉर्मेंस का जश्न होगा. वहीं वॉलंटियर्स को धन्यवाद देने का भी काम होगा. कम्युनिटी ग्रुप्स और कल्चरल ऑर्गनाइज़ेशन्स की परफॉर्मेंस के साथ होस्ट्स को आखिरी बार दिखाया जाएगा.
ग्लासगो 2026 की चीफ मार्केटिंग और सेरेमनी ऑफिसर लुईसा महोन ने कहा,"क्लोजिंग सेरेमनी पूरी तरह से कनेक्शन के बारे में है. यह इमोशनल होने वाला है." "यह वह पल है जब हम पूरे कॉमनवेल्थ के एथलीट्स और ग्लासगो के लोगों को धन्यवाद कहते हैं जो गेम्स के पीछे खड़े थे. यह सोचने का समय है, लेकिन यह एक बहुत बड़ा आफ्टर भी है - पार्टी करने का समय, एक ऐसे तरीके से जो सिर्फ ग्लासगो में ही होता है."
स्कॉटिश रॉक बैंड सिंपल माइंड्स क्लोजिंग सेरेमन में परफॉर्म करेगा, जो 'अलाइव एंड किकिंग', 'वॉटरफ्रंट', 'प्रॉमिस्ड यू ए मिरेकल' और 'बेलफास्ट चाइल्ड' जैसे ट्रैक्स के लिए मशहूर है. BEMZ, कैमी बार्न्स और सैंडी थॉम भी परफॉर्म करेंगे. जबकि ऑस्ट्रेलियन सिंगर डेल्टा गुड्रेम कॉमनवेल्थ गेम्स सेरेमनी में अपनी तीसरी अपीयरेंस देंगी. 2030 के होस्ट, भारतीय शहर अहमदाबाद (पहले अहमदाबाद), भारतीय आर्टिस्ट शंकर महादेवन की परफॉर्मेंस दिखाएंगे.
कितने बजे शुरू होगी ओपनिंग सेरेमनी
यह समारोह रविवार देर रात 1:30 बजे शुरू होगी.
क्लोजिंग सेरेमनी कहां होगी?
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की क्लोजिंग सेरेमनी हाइड्रो में होगी, जहाँ 13,000 फैंस आ सकते हैं.
क्लोजिंग सेरेमनी का लाइव टेलीकास्ट कहां देखें?
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की क्लोजिंग सेरेमनी का लाइव टेलिकास्ट सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगी, जबकि सोनी लिव एप पर लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी. वहीं DD फ्री डिश पर फ्री में आज लाइव देख पाएंगे.
यह भी पढ़ें: किसी ने जीता गोल्ड, किसी ने दिल, ये हैं CWG 2026 में भारत के 10 सबसे बड़े स्टार
यह भी पढ़ें: 'घर में बात तक नहीं होती,' टीम इंडिया के गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के बयान से मची हलचल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं